फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: दो मूल्यांकन केंद्रों से वापस गई उत्तर पुस्तिकाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
एसडी इंटर कॉलेज और डीएवी इंटर कॉलेज की पुस्तिकाएं हुई रवाना
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। शहर के पांच में से दो मूल्यांकन केंद्रों से उत्तर पुस्तिकाएं वापस भेज दी गई हैं। एसडी इंटर कॉलेज और डीएवी इंटर कॉलेज से एक लाख से ज्यादा उत्तर पुस्तिकाएं रवाना की गई।
जिले में पांचों केंद्रों पर मूल्यांकन प्रक्रिया समाप्त होने के बाद अब उत्तर पुस्तिकाओं को वापस भेजे जाने का कार्य शुरु हो गया है। सोमवार तक दो केंद्रों से उत्तर पुस्तिकाएं वापस चली गई। अब केवल तीन केंद्रों पर पुस्तिकाओं रखी हुई हैं। यह भी जल्द ही वापस भेज दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

डीआईओएस गजेंद्र कुमार ने बताया कि एसडी इंटर कॉलेज से 55 हजार 559 और डीएवी इंटर कॉलेज से 71 हजार 862 उत्तर पुस्तिकाएं वापस भिजवाई गई। दोनों केंद्रों से कुल एक लाख 27 हजार 421 पुस्तिकाएं रवाना की गई। उन्होंने बताया कि ट्रक के माध्यम से यह सभी पुस्तिकाएं संबंधित बोर्ड कार्यालय पर पहुंचाई जाएगी। अब इस्लामिया इंटर कॉलेज, चौधरी छोटूराम इंटर कॉलेज और राजकीय इंटर कॉलेज की उत्तर पुस्तिकाएं वापस जाना बाकी हैं। उन्हें भी जल्द ही वापस भेज दिया जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें