- त्वरित आर्थिक विकास योजना के अंतर्गत मिली मंजूरी
- लंबे समय से ग्रामीण कर रहे थे सड़क निर्माण की मांग
अमर उजाला ब्यूरो
मुजफ्फरनगर। त्वरित आर्थिक विकास योजना के अंतर्गत ढाई करोड़ रुपये से जिले में सड़कों पर इंटरलॉकिंग का कार्य कराया जाएगा। लंबे समय से ग्रामीण इन सड़कों के निर्माण की मांग कर रहे थे। जिले के 16 गांव के लोग लाभान्वित होंगे।
शासन ने सड़कों के लिए प्रशासनिक और वित्तीय स्वीकृति प्रदान कर दी है। ग्र्रामीण अभियंत्रण विभाग निर्माण कराएगा। टबीटा में स्कूल से श्मशान घाट की ओर इंटरलॉकिंग के लिए 15.20 लाख रुपये स्वीकृत हो गए हैं। समोली गांव के लिए 22 लाख रुपये स्वीकृत किए गए हैं। पीपलशाह गांव में 19 लाख रुपये से इंटरलॉकिंग का कार्य होगा। बधाई कलां गांव के दो टुकड़ों पर करीब 22 लाख की लागत से कार्य कराया जाएगा।
पांच हजार मीटर लंबी सडक़
जिले के 16 गांव में करीब पांच हजार मीटर लंबाई की सड़क बनेंगी। वित्तीय स्वीकृति के बाद जल्द ही निर्माण शुरू होने की संभावना जताई जा रही है।
इन गांवों में बनेंगी सड़कें
त्वरित आर्थिक विकास योजना से जिले के टबीटा, भंडूर, समोली, मुजाहिदपुर भूपखेड़ी, गदनपुरा, रसूलपुर कैलोरा, महलकी, नूनाखेड़ा, बधाई कलां, पीपलशाह, बघरा, बिरालसी, साल्हाखेड़ी, भौराकलां, बरवाला, कितास में सड़कों का निर्माण होगा।