नगर के अंसारी रोड पर लगा जाम फोटो संवाद
मुजफ्फरनगर। शुक्रवार दोपहर में नगर के अंसारी रोड पर जाम लग गया। इस दौरान दुपहिया व चुपहिया वाहन रेंगने की हालत में चले। पैदल राहगीरों को परेशानी का सामना करना पड़ा।
नगर में मालवीय चौक, टाउन हाल रोड, अंसारी रोड पर रोजाना जाम लग रहा है। मालवीय चौक पर पुलिसकर्मियों की ड्यूटी लगाई जाती है लेकिन इसके बाद भी यहां पर जाम लग जाता है। दोपहर में मालवीय चौक से टाउन हाल रोड, अंसारी रोड पर रोजाना जाम लग रहा है। शुक्रवार दोपहर में मालवीय चौक से पुरानी घास मंडी तिराहे तक जाम लगा। इस दौरान दुपहिया व चौपहिया वाहन रेंगते की हालत में चलते दिखाई दिए। ब्रहमपुरी निवासी सभासद देवेश कौशिक, संजय कुमार, अनिल कुमार का कहना है कि दोपहर में अंसारी रोड पर जाम के कारण परेशानी होती है।