फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अंसारी एकता संगठन ने राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा

विज्ञापन
जानसठ में एसडीएम को ज्ञापन सौंपते अंसारी एकता संगठन के लोग। - फोटो : KHATAULI
विज्ञापन
अंसारी एकता संगठन ने भेजा राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन
विज्ञापन

जानसठ। अंसारी एकता संगठन द्वारा एनआरसी के विरोध में बैठक कर एक ज्ञापन राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन एसडीएम को सौंपा। ज्ञापन में देश में नागरिकता संशोधन कानून को वापस लेकर देश में फैली हिंसा को रोकने की मांग की गई।
विज्ञापन

कस्बे के अंसारी एकता संगठन के प्रदेश उपाध्यक्ष आबिद अनजान के निवास स्थान पर समाज के लोगों की बैठक हुई। बैठक में सरकार द्वारा लाए गए एनआरसी बिल पर रोष प्रकट करते हुए इसे मुस्लिम विरोधी बताया। बैठक के बाद कार्यकर्ताओं ने एक ज्ञापन राष्ट्रपति के नाम एसडीएम कुलदीप मीणा को सौंपा। कार्यकर्ताओं ने नागरिकता संशोधन बिल को मुस्लिम विरोधी बताते हुए बिल के पास होने के बाद देश में जगह जगह फैली हिंसा पर चिंता व्यक्त की। उन्होंने इसे तुरंत वापस लेने की मांग की। बैठक का संचालन साबिर अंसारी ने किया तथा अध्यक्षता अब्दुल हसन ने की। बैठक में आरिफ अंसारी, मोमिन, अब्दुल्लाह अंसारी, कासिम, नौशाद, राशिद मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें