गर्भवती महिला के परिवार की एक और महिला संक्रमित
रतनपुरी। सोमवार को प्रसव के लिए अस्पताल लाई गई महिला के संक्रमित पाए जाने के बाद जांच में परिवार की एक और महिला संक्रमित पाई गई। स्वास्थ्य विभाग न दूसरी महिला को होम आइसोलेट कर दिया है।
रतनपुरी से सरकारी अस्पताल खतौली में सोमवार को प्रसव के लिए ले जाई गई महिला कोरोना पॉजिटिव आई थी। उसने सोमवार शाम को एक बच्चे को जन्म दिया। महिला के संक्रमित पाए जाने पर मंगलवार को मुजफ्फरनगर जिला अस्पताल के सीनियर लैब टेक्नीशियन सतबीर सिंह, लैब टेक्नीशियन ओमदत्त सैनी और एएनएम उषा देवी और आशा बीना देवी की मेडिकल टीम रतनपुरी पहुंची। टीम ने कोरोना पॉजिटिव महिला के प्राथमिक और द्वितीय संपर्क वाले परिजनों एवं अन्य संपर्क वालों 30 ग्रामीणों की रैपिड किट से जांच की। मंगलवार को की गई जांच में इसी परिवार की एक और महिला कोरोना पॉजिटिव निकली है। जिसे स्वास्थ्य विभाग की टीम ने होम आइसोलेट किया है। इसके अलावा नौ लोगों के सैंपल जांच के लिए मेरठ भेजे गए हैं।