फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूपी: मेरठ में पति की हत्यारी पत्नी और उसके प्रेमी को उम्रकैद, बेटी के सामने ही मारा था; जानें पूरा मामला

Thu, 01 Oct 2026 12:49 AM IST
Mohd Mustakim अमर उजाला नेटवर्क, मुजफ्फरनगर

सार

Muzaffarnagar News: गांव रायपुर नंगली में प्रवीण के घर उसके दोस्त विकास का आना-जाना था। विकास और प्रवीण की पत्नी रेखा के बीच संबंध हो गए। प्रवीण को रास्ते से हटाने के लिए दो लोगों को सुपारी दी। गोली मारकर हत्या की गई। 
विज्ञापन
पकड़े गए आरोपी। प्रवीण की फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

रतनपुरी क्षेत्र के गांव रायपुर नंगली के प्रवीण उर्फ प्रविंद्र (43) की हत्या अवैध संबंधों का विरोध करने पर उसकी पत्नी रेखा ने कराई थी। दूधाहेड़ी के रहने वाले प्रेमी विकास के साथ मिलकर योजना बनाई। दस लाख रुपये का लालच देकर दो आरोपियों को शामिल किया। वारदात के दिन प्रवीण को रुपये देने के बहाने कॉल कर बुलाया गया। इसके बाद हमलावरों ने दो गोली मारकर हत्या की और कार में सवार होकर फरार हो गए। पुलिस ने मृतक की पत्नी, उसके प्रेमी व दोनों शूटरों को गिरफ्तार कर लिया। कार, तीन मोबाइल व सिम भी बरामद किया।
विज्ञापन

 

एसएसपी संजय कुमार वर्मा ने पुलिस लाइन सभागार में पत्रकारों को बताया कि 27 सितंबर को थाना रतनपुरी के गांव अंबरपुर के जंगल में रायपुर नंगली निवासी प्रवीण उर्फ प्रविंद्र की गोली मारकर हत्या कर दी गई थी। जांच के बाद पुलिस ने मृतक की पत्नी रेखा, मंसूरपुर के गांव दूधाहेड़ी निवासी विकास, गांव मोघपुर निवासी कल्याण उर्फ कल्लू और शाहपुर थाना क्षेत्र के गांव कसेरवा निवासी राजा उर्फ काला को गिरफ्तार किया है।
 

जांच में सामने आया कि विकास और प्रवीण दोस्त थे। घर आने-जाने के दौरान विकास और रेखा के बीच संपर्क हुआ, इसकी जानकारी प्रवीण को हो गई थी। रेखा अपने पति को छोड़कर विकास के साथ शादी करना चाहती थी, जबकि प्रवीण विरोध करता था। इसी वजह से हत्या की गई।
 

इस तरह वारदात में शामिल हुए आरोपी
गांव मोघपुर निवासी किसान कल्याण उर्फ कल्लू के यहां शाहपुर थाना क्षेत्र के कसेरवा निवासी राजा उर्फ काला नौकरी करता था। कल्याण सिंह और रायपुर नंगली गांव निवासी प्रवीण उर्फ प्रविंद्र के बीच जान-पहचान थी। कुछ दिन पहले काला ने प्रवीण के माध्यम से अपना ट्रैक्टर बेच दिया। प्रवीण ने डेढ़ लाख रुपये बाद में देने की बात कही लेकिन तगादा करने के बावजूद रुपये नहीं लौटाए गए। विकास और रेखा ने वारदात की योजना बनाई तो दोनों को दस लाख रुपये देने का वादा कर योजना में शामिल कर लिया। विकास ने हत्या के बाद तीन लाख रुपये राजा उर्फ काला, तीन लाख रुपये कल्याण सिंह उर्फ कल्लू को देने तय किए थे।
 

राजा ने खरीदा था मोबाइल और सिम
योजना तैयार करने के बाद राजा उर्फ काला ने 22 सितंबर को मोबाइल और एक नया सिम खरीदा। कॉल कर प्रवीण को गांव अंबरपुर के जंगल में बुलाया। वहां तीनों आरोपी पहले से मौजूद थे। राजा व कल्याण ने गोली मारकर प्रवीण उर्फ प्रविंद्र की हत्या कर दी। इसके बाद स्विफ्ट कार से मौके से फरार हो गए। पुलिस ने दो तमंचे, तीन मोबाइल फोन व एक स्विफ्ट कार (घटना में प्रयुक्त) बरामद की। आरोपियों का चालान कर दिया गया। प्रेसवार्ता में एसओ रतनपुरी महावीर सिंह चौहान मौजूद रहे।
 

शराब पीकर पीटता था प्रवीण
एसएसपी ने बताया कि प्रवीण उर्फ प्रविंद्र की शादी 2006 में हुई थी। गिरफ्तार रेखा का कहना था कि उसका पति शराब पीकर आए-दिन उसे पीटता था। वह परेशान हो गई थी। प्रवीण की मिट्टी की ठेकेदारी करने वाले विकास से दोस्ती थी, उसका घर आना-जाना था। दोनों के बीच 2019 से संबंध थे। विकास का घर उनके गांव से सात किलोमीटर दूर था। फिर भी वह अकसर आता रहता था।
 
विज्ञापन

10 हजार रुपये मांग रहा था प्रवीण
पुलिस जांच में यह भी सामने आया कि प्रवीण ने काला के रुपये नहीं लौटाए, उल्टे 10 हजार रुपये और मांग रहा था। रुपये देने के बहाने ही उसे बुलाया गया। प्रवीण मौके पर पहुंचा। इसके बाद वह कल्याण के साथ उसकी बाइक पर खतौली से रुपये लाने के बहाने बैठ गए और तब गोली मार दी थी। विकास भी मौके पर मौजूद था।

ये भी देखें...
यूपी: मेरठ में पति की हत्यारिन पत्नी और उसके प्रेमी को उम्रकैद, बेटी के सामने ही मारा था; जानें पूरा मामला

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें