मुजफ्फरनगर। भाजपा नेता पूर्व कैबिनेट मंत्री हुकुम सिंह की पत्नी रेवती देवी की हत्या में जमानत पाने के बाद फरार हुए एक और आरोपी को शंकर को पुलिस ने बिहार से गिरफ्तार किया है। एक आरोपी पुराने मुकदमे में कोर्ट में हाजिर होकर जेल चला गया। इस मामले में आठ साल पहले पुलिस कस्टडी से फरार हुए रवि सहित दो आरोपी अभी भी फरार हैं, जिन्हें गिरफ्तार करना पुलिस के लिए चुनौती बना हुआ है।
30 जुलाई 2010 की रात पूर्व मंत्री हुकुम सिंह की पत्नी रेवती देवी की डकैती के दौरान हत्या कर दी गई थी। इस मामले में छह आरोपियों को उमकैद की सजा हुई थी, तब आरोपियों ने हाई कोर्ट में अपील की थी। पांच आरोपी जमानत पा गए थे। एक आरोपी जेल में रह रहा है। पांचों आरोपी जमानत पाने के बाद सुनवाई के लिए हाई कोर्ट में नहीं पहुंच रहे हैं, जिसके बाद उनके गैर जमानती वारंट जारी किए थे। पुलिस ने सुनील को दो दिन पहले और शंकर को रविवार को उसके एक रिश्तेदार के घर से झंजारपुर बिहार से गिरफ्तार किया है। कोर्ट ने सोमवार को उसे जेल भेज दिया। एक आरोपी जशोद पुराने मामले में कोर्ट में हाजिर होकर बरेली जेल पहुंच गया। रवि व अशोक पुलिस की गिरफ्त से दूर हैं। पुलिस अशोक को पकड़ने के लिए मिर्जापुर पुलिस से संपर्क कर रही हैं। एसएसपी ने उसकी गिरफ्तारी के लिए टीम बनाई हैं। रवि लगभग आठ साल पहले मुरादाबाद में पुलिस कस्टडी से फरार हो गया था।
-
इन आरोपियों के कोर्ट ने जारी किए थे वारंट-
- शंकर पुत्र शिफात लाल कांमत निवासी झंजारपुर थाना झंजारपुर जनपद मधुबनी बिहार।
- रवि उर्फ रोबिन चौधरी पुत्र मनु चौधरी निवासी लुवा बाखेर थाना घोघरदिहा थाना मधुबनी बिहार।
- जशोद पुत्र नीरज चौधरी निवासी देवनाथ पटटी थाना घोघरदिहा थाना मधुनबी बिहार।
- अशोक कुमार पुत्र स्व. श्यामलाल निवासी गुरोपुर थाना अदालहत जनपद मिर्जापुर।
- सुनील पुत्र सुरेश निवासी मोलार बैंडा एक्सटेशन थाना बदरपुर दिल्ली।
-अशोक की गिरफ्तारी के लिए मिर्जापुर पुलिस से संपर्क किया जा रहा हैं। जल्द ही उसे पकडने के लिए टीम रवाना होगी। शंकर को पकड़कर कोर्ट में पेश कर दिया गया। कोर्ट ने उसे न्यायिक हिरासत में भेजा हैं-बिजेंद्र सिंह रावत, प्रभारी मंडी कोतवाली।
-सभी आरोपियों के खिलाफ कोर्ट में पैरवी की जाएगी ताकि आरोपी अब जेल से बाहर न आ सकें। आठ साल से फरार रवि उर्फ रोबिन की गिरफ्तारी के लिए हर संभव मदद की जाएगी। ओपी सिंह, मुकदमे की पैरवी कर रहे वरिष्ठ अधिवक्ता