वार्षिकोत्सव धूमधाम से मनाया
मंसूरपुर। देव पब्लिक इंटर कॉलेज में आयोजित वार्षिकोत्सव में छात्र-छात्राओं ने सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति से दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। वार्षिकोत्सव का शुभारंभ पूर्व मंत्री योगराज सिंह, पूर्व विधायक राजपाल बालियान, कालेज के प्रबंधक विकास बालियान, कृष्णपाल राठी ने संयुक्त रूप से मां सरस्वती के समक्ष दीप प्रज्वलित कर किया।
छात्र-छात्राओं ने अतिथियों के सम्मान में स्वागत गान प्रस्तुत किया। इसके बाद विद्यालय की प्रधानाचार्या नंदिनी बालियान ने विद्यालय की प्रगति रिपोर्ट प्रस्तुत की। इस अवसर पर देशभक्ति, हरियाणवी, राजस्थानी गीतों पर छात्र-छात्राओं ने नृत्य कर दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। मेरा रंग दे बसंती चोला नामक देशभक्ति गीत पर प्रथम पुरस्कार, बुमरा नामक गीत पर द्वितीय, छम छम नाचे मोरनी नामक गीत पर प्रस्तुति देने वाले छात्र-छात्राओं को तृतीय पुरस्कार दिया गया। हरियाणा, राजस्थान व पूर्वी उत्तर प्रदेश के लोक गीत भी प्रस्तुत किए गए। इस अवसर पर सभी वक्ताओं ने बच्चों को संस्कारित शिक्षा देने पर बल दिया। पंडाल में मौजूद सभी दर्शकों ने बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ अभियान का समर्थन किया। इस अवसर पर जगपाल जोहरा, मास्टर संजीव राठी, धर्मेंद्र तोमर, राजेश्वर आर्य, जसवीर राणा, राहुल बालियान, ओम सिंह, राजीव तोमर, प्रधानाचार्य बेगराज सिंह राठी, शुगर मिल गन्ना महाप्रबंधक बलधारी सिंह, अमित भारद्वाज आदि उपस्थित रहे।