देवबंद। रिपोर्ट दर्ज होने से नाराज युवकों ने रविवार को अपने दिव्यांग पिता को पीटा। दिव्यांग व्यक्ति ने शनिवार को अपने पुत्रों के खिलाफ चेक बुुक चोरी कर 23 लाख 30 हजार रुपये अपने खाते में ट्रांसफर करने का आरोप लगाकर नामजद रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
मोहल्ला मोरी तेलियान दिव्यांग असलम गांधी ने अपने दो पुत्रों पर मारपीट करने का आरोप लगाकर पुलिस से जानमाल की सुरक्षा की गुहार लगाई। पीड़ित व्यक्ति ने बताया कि उसके दो पुत्रों ने पहले घर में रखी अलमारी से चेकबुक चोरी कर 23 लाख 30 हजार रुपये के तीन अलग-अलग चेक पर उसके फर्जी हस्ताक्षरों से बैंक कर्मियों के साथ मिलकर अपने खाते में ट्रांसफर करा लिए थे। पुलिस ने डीआईजी के हस्तक्षेप के बाद चांद मिया और मुशर्रफ आजम के खिलाफ मामला दर्ज किया था। कोतवाली के निरीक्षक संजय सिंह ने कहा दिव्यांग के मामले की पुलिस जांच कर रही है।