फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुस्साए डॉक्टरों में बंद की ओपीडी, मरीजों हुए परेशान

विज्ञापन
मुजफ्फरनगर जिला चिकित्सालय में कामबंद के दौरान परेशन मरीज। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
विज्ञापन
गुस्साए डॉक्टरों में बंद की ओपीडी, मरीजों हुए परेशान
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। जिला अस्पताल के वरिष्ठ परामर्शदाता के साथ मारपीट के मामले में डॉक्टरों ने नाराजगी जाहिर की। सभी डॉक्टर सीएमएस कार्यालय में एकत्र हो गए। डॉक्टरों का कहना था कि आरोपियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। पुलिस को सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम करने चाहिए। करीब तीन घंटे ओपीडी बंद रहने से मरीजों ने परेशानी झेली।
अल्ट्रासाउंड कक्ष में डॉक्टर पर हमले की सूचना जिला चिकित्सालय में फैल गई। सीएमएस कार्यालय के बाहर डॉक्टर और कर्मचारी एकत्र हो गए। ओपीडी में कार्य बंद कर दिया गया। डॉक्टरों ने चेतावनी दी कि जब तक मुकदमा दर्ज कर आरोपी जेल नहीं भेजे जाते, तब तक कार्य शुरू नहीं करेंगे। तीन घंटे बाद जब पुलिस ने आरोपियों का चालान कर दिया तब अस्पताल में काम शुरू हुआ। ओपीडी बंद रहने से मरीज परेशान इधर-उधर घूमते रहे। हंगामा देखकर मरीज लौट गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

बदला लेने का आरोप लगाया
बताया गया कि शनिवार को अंकित एक्स-रे विभाग के पीछे लघुशंका कर रहा था। उसे रोका गया तो वह अभद्रता करने लगा था। उसने डाक्टर संजय जोधा के साथ भी अभद्रता की थी। उसी घटना का बदला लेने के लिए यह घटना की गई है। डॉक्टरों का कहना था कि एक सप्ताह पहले कार आगे आने को लेकर डॉक्टर संदीप रंजन के साथ अभद्रता की गई। आरोपी कार छोड़कर भाग गया था। पुलिस को तहरीर दी गई। तीन दिन तक कार खड़ी रही, लेकिन पुलिस ने कार्रवाई नहीं की गई। वहीं, सीएमओ डॉ. महावीर सिंह फौजदार का कहना है कि सीओ सिटी से बात कर डॉक्टरों को सुरक्षा दिलाने की मांग रखी गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें