फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुनारसा गोशाला में गड़बड़ मिलने पर नाराजगी जतई

विज्ञापन
गुनरसा की गौशाला में अनियमितता मिलने पर रोष जताते बजरंग दल नेता - फोटो : DEVBAND
विज्ञापन
देवबंद। बजरंग दल के प्रांत संयोजक विकास त्यागी ने बृहस्पतिवार को गुनारसा स्थित गोशाला में गड़बड़ मिलने पर नाराजगी जताई। बजरंग दल नेता विकास त्यागी ग्राम प्रधान को साथ लेकर गोशाला पहुंचे। उन्होंने देखा गोशाला में चारों तरफ गंदगी फैली है। साथ ही कई गोवंश बीमार मिले। जिन्हें खाने के नाम पर सिर्फ सूखा भूसा डाला जा रहा है। गोशाला के कर्मचारियों ने बताया कि चिकित्सक सप्ताह में केवल एक बार ही गोशाला में खानापूर्ति करने आते हैं। इसके बाद विकास त्यागी ने उच्चाधिकारियों को पूरी स्थिति से अवगत कराया। उन्होंने गोशाला में मिली अनियमितताओं के संबंध में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को पत्र लिखा जाएगा। इस मौके पर बजरंग दल के जिला संयोजक अक्षय धीमान, विहिप प्रखंड उपाध्यक्ष डॉ. अमित चौधरी, ग्राम प्रधान श्रवण कुमार, ग्राम प्रधान गुनारसी चौ. सुखपाल सिंह आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें