फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: पैगम्बर मुहम्मद साहब पर अभद्र टिप्पणी से आक्रोश, ज्ञापन सौंपा

विज्ञापन
विज्ञापन
जानसठ। पैगंबर हजरत मुहम्मद साहब के बारे में अभद्र टिप्पणी करने वाले स्वामी नरसिंहानंद सरस्वती के खिलाफ राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा गया। आरोपी के खिलाफ कार्यवाही की मांग की गई।
विज्ञापन

शुक्रवार को बार एसोसिएशन के पूर्व अध्यक्ष जावेद हुमायूं एडवोकेट के नेतृत्व में जुमे की नमाज के बाद मुस्लिम अधिवक्ता एकत्रित होकर तहसील में पहुंचे। अधिवक्ताओं ने राष्ट्रपति के नाम एसडीएम सुबोध कुमार के स्टेनो को ज्ञापन सौंपा। अधिवक्ताओं ने पैगंबर मुहम्मद साहब के बारे में अभद्र टिप्पणी करने वाले स्वामी नरसिंहानंद सरस्वती के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर गिरफ्तारी की मांग की है, ताकि समाज में अमन शांति और भाईचारा बना रहे। ज्ञापन देने वालों में जावेद हुमायूं, अजादार जैदी, असलम अंसारी, जुल्फिकार अहमद, राव इरशाद, इमान अली, अनवर अहमद आदि अधिवक्ता मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें