फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: जैतपुर में नौकरों पर हमला, किसानों ने घेरा थाना

विज्ञापन
विज्ञापन
सिसौली। भौराकलां थाना क्षेत्र के गांव जैतपुर में किसान के दो नौकरों से बाइक सवार बदमाशों ने मारपीट कर मोबाइल छीन लिए। मामले में कार्रवाई की मांग को लेकर ग्रामीणों ने भौराकलां थाने पर प्रदर्शन किया। थाना पुलिस ने जल्द घटना का खुलासा करने का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन

किसान सूरजवीर के पास पूर्वांचल के दो युवक सुकरा व सुनील काफी समय से नौकरी करते हैं। दोनों शाम के समय खेत पर जा रहे थे। रास्ते में बाइकों पर मिले चार युवकों ने उन्हें रोक कर माचिस मांगी। मना करने के बाद दोनों नौकर किसान के नलकूप पर पहुंच गए। चारों युवक भी वहां जा पहुंचे। वहां एक युवक तो बाइक स्टार्ट कर खड़ा हो गया। तीन अन्य युवकों ने फावड़े व ईंट से सिर पर प्रहार कर दोनों को घायल कर उनके मोबाइल छीन कर फरार हो गए।
मुकदमा दर्ज कराने के बाद भी पुलिस ने आरोपियों को अभी तक पकड़ा नहीं है। गिरफ्तारी की मांग किसान सूरजवीर, अशोक, बिल्लू आदि ने थाने पर प्रदर्शन किया। थाना पुलिस ने जल्द कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें