फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: मुजफ्फरनगर - हिंदू नेता के भाई की हत्या पर जताया आक्रोश

Fri, 12 Jan 2024 12:12 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
कलेक्ट्रेट में प्रदर्शन करते क्राति सेना के कार्यकर्ता। संवाद
विज्ञापन
- क्रांति सेना ने किया पैदल मार्च, कलक्ट्रेट में नगर मजिस्ट्रेट को सौंपा ज्ञापन
विज्ञापन

फोटो समाचार

संवाद न्यूज एजेंसी

मुजफ्फरनगर। फरीदाबाद में हिंदू नेता के भाई की हत्या किए जाने पर क्रांति सेना ने विरोध प्रदर्शन किया। पैदल मार्च करते हुए कलक्ट्रेट पहुंचे पदाधिकारियों ने नारेबाजी करते हुए आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग की। नगर मजिस्ट्रेट को हरियाणा के सीएम के नाम ज्ञापन सौंपा।

शहर की प्रकाश मार्केट स्थित कार्यालय से बृहस्पतिवार को पैदल मार्च करते हुए क्रांति सेना के पदाधिकारी और कार्यकर्ता कलक्ट्रेट में पहुंचे। फरीदाबाद निवासी हिंदू नेता व गोरक्षक बिट्टू बजरंगी के भाई महेश पांचाल की हत्या पर विरोध प्रदर्शन किया। हत्यारोपियों की गिरफ्तारी सहित मृतक के परिजनों को 50 लाख रुपये मुआवजा दिए जाने की मांग उठाई।
विज्ञापन

मंडल अध्यक्ष शरद कपूर ने कहा कि 14 दिसंबर को महेश पांचाल को हमलावर और उसके चार साथियों ने पेट्रोल छिड़ककर जिंदा जला दिया था। जिसकी उपचार के दौरान आठ जनवरी को मौत हो गई। उन्होंने बताया कि बिट्टू बजरंगी नूहू में निकाली गई ब्रजमंडल शोभा यात्रा में मुख्य भूमिका में था। इसके बाद से उनके परिवार को जान से मारने की लगातार धमकी मिल रही थी, बावजूद इसके उनके परिवार को कोई सुरक्षा उपलब्ध नहीं कराई गई। मौके का फायदा उठाते हुए आरोपियों ने वारदात को अंजाम दिया।
विज्ञापन

इस मौके पर चौधरी शक्ति सिंह, मुकेश त्यागी, राजेश कश्यप, देवेंद्र चौहान, संजीव वर्मा, नरेंद्र शर्मा, जितेंद्र गोस्वामी, अर्जुन मलिक, सुशील कुमार, अमित कश्यप, रोहन धीमान, बबलू ठाकुर आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें