फर्राटा दौड़ में आनंद और अनामिका प्रथम
मुजफ्फरनगर। ग्रेन चैंबर पब्लिक स्कूल सीनियर विंग में खेल दिवस का आयोजन किया गया। फर्राटा दौड़ में आनंद और अनामिका प्रथम रहीं। शुभारंभ विद्यालय के प्रबंधक विनोद संगल, उप प्रबंधक महेश चंद गर्ग, डायरेक्टर डॉ. मनोज कुमार गुप्ता, प्रधानाचार्य आजाद वीर, कोऑर्डिनेटर आशीष कुमार त्यागी ने किया। छात्र वर्ग की 100 मी दौड़ में आनंद प्रथम, कृष्णा और रूद्र ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। छात्रा वर्ग की प्रतियोगिता वर्ग अनामिका प्रथम, महिला द्वितीय और मनसा ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। रिले रेस छात्रा वर्ग में प्रथम स्थान पर रही निहारिका, शगुन व मनसा रहीं, द्वितीय स्थान दीपांजलि, प्रिया और अनामिका ने प्राप्त किया। छात्र वर्ग की स्लो साइकिलिंग रेस छात्र प्रतियोगिता में प्रथम स्थान पवनदीप, द्वितीय स्थान आशीष और तृतीय स्थान हर्षित ने प्राप्त किया। छात्रा वर्ग में प्रथम स्थान खुशी, द्वितीय स्थान मनसा और तृतीय स्थान मानवी ने प्राप्त किया। संचालन कुमारी हर्षिता मिश्रा ने किया। ब्यूरो