अमर उजाला फाउंडेशन व समाजसेवियों ने दिया राशन
मुजफ्फरनगर, शाहपुर। लॉकडाउन-2 के तहत घरों में रहने को मजबूर गरीब एवं असहाय लोगों को मंगलवार को अमर उजाला फाउंडेशन एवं सपा के पूर्व जिलाध्यक्ष श्यामलाल उर्फ बच्ची सैनी ने राशन सामग्री वितरित की। इनमें 19 समाचार पत्र वितरक भी शामिल रहे। वितरित की गई राशन सामग्री में आटा, दाल, चावल, मसाले, चायपत्ती, सूखा दूध व सरसों का तेल शामिल किया गया। श्यामलाल उर्फ बच्ची सैनी ने लोगों से लॉकडाउन एवं सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करने का भी आह्वान किया। रजत गर्ग, विकास शर्मा, प्रवीण शर्मा व विशाल कुमार आदि मौजूद रहे।
उधर, अमर उजाला फाउंडेशन व भाजपा विधायक उमेश मलिक द्वारा भी खंड विकास कार्यालय पर प्रशासन की ओर से समाचार पत्र वितरकों को राशन वितरण किया। विधायक ने सभी समाचार पत्र वितरकों से मास्क लगाने के साथ ही लगातार हाथों को सैनिटाइजर से साफ करने और खुद को सुरक्षित रखकर अखबार वितरण करने का आह्वान किया। एसडीएम बुढ़ाना कुमार भूपेंद्र सिंह, नगर पंचायत अध्यक्ष प्रमेश सैनी, एसओ धर्मेंद्र सिंह व बीडीओ राजेश कुमार के साथ ही एजेंसी संचालक रजत गर्ग और धर्मपाल सिंह मौजूद रहे।