फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गड्ढ़ों से गुजरते हैं लोग, नाम रख दिया सड़क

विज्ञापन
बदहाल नंगला मार्ग मार्ग, जिस पर आए दिन हो रहे हादसे - फोटो : MUZAFFARNAGAR
विज्ञापन
रतनपुरी (मुजफ्फरनगर)। सड़कों के गड्ढे भरवाने और निर्माण कराने के दावे 10 गांव के लोगों के लिए बेमानी साबित हो रहे हैं। मंडावली खादर से वैली तक 17 किमी की सड़क में गहरे गड्ढे हैं।
विज्ञापन

भनवाड़ा में कई-कई फीट पानी भरा हुआ है। बदहाल मार्ग से रोजाना सैकड़ों ग्रामीण गुजरते हैं। इन गांव के लोगों के लिए बुढ़ाना और खतौली जाने का यही मार्ग है। प्रधानमंत्री सड़क योजना से मार्ग का निर्माण करीब 16 साल पहले हुआ था, लेकिन इसके बाद किसी को क्षेत्र याद नहीं रहा। गड्ढ़े नहीं भरवाए गए, दोबारा निर्माण नहीं हुआ। क्षेत्र के लोगों ने मांग रखी, लेकिन किसी ने ध्यान नहीं दिया।
फातिमा की मौत से तो सबक लो
भनवाड़ा गांव की छात्रा फातिमा की मौत सड़क के गहरे गड्ढ़ों की वजह से हुई। छात्रा ई-रिक्शा में सवार था। पानी और गड्ढ़े में रिक्शा पलटा और फातिमा की मौत हो गई। मार्ग पर दुपहिया वाहन आए दिन क्षतिग्रस्त हो रहे हैं।
विज्ञापन

यहां से गुजरता है मार्ग
खतौली-बुढ़ाना मार्ग से मंडावली खादर, भनवाड़ा, नंगला, रियावली, नसीरपुर, बसी और वैली होते हुए यह मार्ग दोबारा बुढ़ाना मार्ग से जुड़ जाता है। इसकी लंबाई करीब 17 किमी है।
सड़क गायब, अब बचे गड्ढे
भनवाड़ा के पूर्व प्रधान तिजारत अली का कहना है कि मार्ग की स्थिति बेहद खराब है। यहां गहरे गड्ढे हो चुके हैं।
जनप्रतिनिध करें समाधान
शिक्षक साजिद अली का कहना है मार्ग जर्जर अवस्था में है। क्षेत्र के लोग परेशानियां झेल रहे हैं। जनप्रतिनिधियों का समाधान करना चाहिए।
पैदल चलने लायक भी नहीं मार्ग
नंगला निवासी पूर्व प्रधान यूनुस अली का कहना है कि ग्रामीणों को राजमर्रा के सामान आदि लेने के लिए हर रोज खतौली और बुढाना जाना पड़ता है। भनवाड़ा में नंगला भट्टे तक मार्ग की हालत पैदल चलने लायक भी नहीं है।
मार्ग का करेंगे निरीक्षण
एसडीएम बुढ़ाना अरुण कुमार का कहना है कि टीम भेजकर मार्ग का निरीक्षण कराया जाएगा। सड़क को गड्ढामुक्त कराने के लिए लोक निर्माण विभाग के अधिकारियों से बात करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें