फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अपराजिता : जुल्म के खिलाफ आवाज बुलंद करें बेटियां

Sat, 04 May 2019 12:23 AM IST
Deepak Kausik अमर उजाला ब्यूरो/ मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
बुढ़ाना की मेपल्स एकेडमी में जल बचाने की शपथ लेती छात्राएं। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
अमर उजाला के अनूठे अभियान अपराजिता के तहत मेपल्स अकादमी में छात्राओं को जल बचाने तथा सफाई व्यवस्था की शपथ दिलवाई गई। प्रधानाचार्या डॉ गरिमा वर्मा ने समारोह में स्कूल की 100 छात्राओं को जल बचाने, सफाई व्यवस्था के लिए आवाज बुलंद करने और अपने जीवन में इनका पालन करने की शपथ दिलवाई। छात्राओं को जुल्म के खिलाफ भी आवाज उठाने के लिए प्रेरित किया गया।
विज्ञापन


बुढ़ाना कस्बे के कांधला रोड स्थित मेपल्स अकादमी में समारोह का आयोजन हुुआ। प्रधानाचार्या ने छात्राओं व महिला अध्यापिकाओं से शपथ पत्र भरवाए। उन्होंने कहा कि जीवन के हर आयाम में हमें जिम्मेदारी और संवेदनशीलता के साथ काम करने की आवश्यकता है। जल ही जीवन है, जल हमारे जीवन का आधार है। जल के बिना संसार में कोई जीवित नहीं रह सकता। जल का दुरुपयोग नहीं करना चाहिए। प्रत्येक नागरिकों को पानी बचाने की आदत डालनी चाहिए।

पानी का दोहन व दुरुपयोग नहीं रुका तो आगे आने वाली पीढ़ी जल की एक-एक बूूंद के लिए तरस जाएगी। सफाई व्यवस्था को लेकर उन्होंने कहा कि क्षेत्र स्वच्छ रहेगा, तो हम सभी स्वच्छ रहेंगे। स्वस्थ रहना एक अमूल्य धरोहर है। उन्होंने छात्राओं से अपने मन की बात अपनी मां और शिक्षिकाओं से शेयर करने का आह्वान किया। साथ ही छात्राओं को डायल 100 के अलावा महिला हेल्पलाइन के बारे में भी विस्तार से जानकारी दी। उन्होंने छात्राओं से अपराजिता बनने की प्रेरणा दी।
विज्ञापन


 जल बचाने की प्रतिज्ञा ले
- जल हमारे जीवन के लिए बहुत आवश्यक है। जल के बिना जीवित रहने की कल्पना नहीं की जा सकती। हमें जल बचाने व संरक्षण करने की आदत डालनी चाहिए। पानी का दुरुपयोग न करें। नदी-नहर व जलाशयों में गंदगी न बहाएं। धरती पर पानी नहीं रहेगा तो सब कुछ चौपट हो जाएगा। सभी भारतीयों को सफाई व्यवस्था व जल बचाने की प्रतिज्ञा करनी चाहिए। - मंजू, अध्यापिका

 स्वच्छ भारत अभियान एक पहल
- पीएम मोदी ने गांधी जयंती पर दो अक्टूबर 2014 को स्वच्छ भारत अभियान की शुरूआत की थी। इस अभियान को स्वच्छता अभियान भी कहा जाता है। इस महाअभियान में सभी देशवासियों को अपना योगदान देना चाहिए। प्रत्येक नागरिक का नारा है, स्वच्छ रहो और स्वस्थ रहो। - रीता चौधरी, अध्यापिका

- जल हमारे जीवन का आधार है। जो हमारी आवश्यकताओं को पूरा करता है। जल को व्यर्थ नहीं करना चाहिए। जल के बिना जीवन असंभव है। जल को संरक्षित कर भविष्य के लिए बचाना चाहिए। - आयुषी चौधरी, कक्षा-10

- स्वच्छता का हमारे जीवन में बहुत योगदान है। देश स्वच्छ रहेेगा तो हम भी स्वच्छ रहेंगे। हमें सबसे पहले खुद को स्वच्छ करना होगा। तभी हम देश में स्वच्छता ला सकेंगे। - मिस्बा नवाज, कक्षा- 11

- स्वच्छ भारत, सुंदर भारत। स्वच्छता न होने से प्रकृति को हानि होगी। स्वच्छता से ही हम देश को सुंदर बना सकते हैं। स्वच्छता अपनाओ, बीमारी भगाओ। - आशिता राजपूत, कक्षा-10

- जीवन में जल का बहुत महत्व है। हमें हमेशा जल का सदुपयोग करना चाहिए। जल के बिना जीवन असंभव है। जल के दुरुपयोग से आने वाली पीढ़ी पर विपरीत प्रभाव पड़ेगा। जल से ही हरियाली है। - वर्षा जैन, कक्षा-10

- अमर उजाला का अभियान महिलाओं के लिए अनूठी पहल है। इस अभियान के तहत महिलाओं को जहां आगे बढ़ने का मौका मिल रहा है, वहीं उनकी समस्याओं को भी उठाया जा रहा है। - मीनाक्षी चौधरी, कक्षा-10

- कार्यक्रम में पानी बचाने और स्वच्छता का संकल्प लिया है। मैं इस संकल्प को पूरा करूंगी साथ ही अपने परिजनों और समाज के अन्य लोगों को भी इसके लिए प्रेरित करूंगी। - श्रेया गर्ग, कक्षा-10

- जल हमारे जीवन में विशेष महत्व रखता है। जल हमारे जीवन का महत्वपूर्ण हिस्सा है। जल का किसी भी व्यक्ति को दुरुपयोग नहीं करना चाहिए। हमें जीवित रहना है तो जल बचाना होगा। - अनुषा गोयल, कक्षा-10
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें