फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: बहन पर लगाया छोटी बहन का जबरन निकाह कराने का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
देवबंद। नगर के एक मोहल्ला निवासी व्यक्ति ने पुलिस को तहरीर देकर बहन पर छोटी बहन का जबरन निकाह कराने का आरोप लगाया है। पीड़ित ने पुलिस से कार्रवाई करने की गुहार लगाई है।
विज्ञापन

शुक्रवार को कोतवाली पहुंचे व्यक्ति ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि उसकी बड़ी बहन मोहल्ले में ही रहती है। जिसके पड़ोस में रहने वाले परिवार से अच्छे संबंध हैं। वह छोटी बहन की शादी उक्त परिवार के ही एक युवक से कराना चाहती थी। आरोप है कि 28 दिसंबर की रात्रि बड़ी बहन ने उनके खाने में नशे की दवा मिला दी। जिसको खाने से वह बेहोशी की हालत में पहुंच गए। बाद में वह छोटी बहन को नशे की हालत में अपने साथ ले गई और उक्त युवक से निकाह करा दिया। इतना ही नहीं आरोप यह भी है कि उक्त युवक ने बेहोशी की हालत में उसके साथ दुष्कर्म किया। सुबह जाग होने पर उसे पूरे मामले की जानकारी हुई। वह किसी तरह बहन को वहां से निकालकर अपने साथ लाया। इस दौरान उसके साथ मारपीट भी की गई। पीडित ने पुलिस से आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई करने की गुहार लगाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें