फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गांधी आश्रम के कार्यकर्ता को नही मिला पीएफ, करोड़ों के घोटाले का आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
गांधी आश्रम प्रबंधन पर करोड़ों का पीएफ घोटाले का आरोप
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। गांधी आश्रम के कचहरी रोड स्थित कार्यालय के कार्यकर्ता ब्रज नंदन पाठक ने करोड़ों रुपये के पीएफ घोटाले का आरोप लगाते हुए डीएम को शिकायती पत्र दिया है। पाठक का कहना है कि खादी विभाग से पीएफ की मांग की गई, लेकिन उसका हक नहीं दिया जा रहा है।
विज्ञापन

बृहस्पतिवार को कचहरी पहुंचे पाठक ने शिकायती पत्र देते हुए कहा कि जरूरत पड़ने पर उसने गांधी आश्रम के अधिकारियों से फंड की मांग की थी। आरोप है कि आश्रम के संचालक राम मनोहर तिवारी ने आनाकानी शुरू कर दी। कई चक्कर लगवाए गए, जिससे उसका मानसिक और शारीरिक उत्पीड़न हुआ। आशंका जताई गई कि गांधी आश्रम के 72 कर्मचारियों का पीएफ का अधिकारियों ने मिलकर गबन कर लिया है। यह धनराशि करोड़ों रुपये में है। बार-बार मांग करने पर उसे भुगत लेने की धमकी दी जा रही है। प्रकरण में निष्पक्ष जांच की मांग की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें