फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गांव में सर्वांगीण विकास कराया जाएगा

विज्ञापन
विज्ञापन
गांव में सर्वांगीण विकास कराया जाएगा
विज्ञापन

सिखेड़ा। ब्लॉक सदर क्षेत्र के गांव सिकरेड़ा से नवनिर्वाचित ग्राम प्रधान गय्यूर अली का कहना है कि उनकी प्राथमिकता गांव का सर्वांगीण विकास कराना है।
ग्राम प्रधान का कहना है कि महिला सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के साथ उनको आत्मनिर्भर बनाने के लिए कार्य किए जाएंगे। गांव में उप स्वास्थ्य केंद्र बनवाने व चिकित्सक की तैनाती कराने के साथ ग्रामीणों को बेहतर स्वास्थ्य सेवा उपलब्ध कराई जाएगी। ग्राम प्रधान ने बताया कि युवाओं को स्वावलंबी बनाने व उनको शिक्षित करने के उद्देश्य के साथ उन्हें प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी के लिए गांव में आधुनिक पुस्तकालय के अलावा उनके बेहतर स्वास्थ्य के लिए व्यायामशाला की स्थापना कराना है।
विज्ञापन

ग्रामीणों को स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराने के लिए पानी की टंकी का निर्माण कराने के साथ ग्रामीणों की सुविधा के लिए बैंक की शाखा को स्थापित कराना है। उन्होंने बताया कि गांव में स्वच्छ व सुंदर बनाने के लिए कार्य किए जाने के साथ गांव में स्वचछता अभियान चलाने और सड़क के दोनों ओर पौधरोपण कराने के साथ ग्रामीणों के लिए प्रतीक्षालय बनवाया जाएगा। गांव सिकरेड़ा की आबादी लगभग पांच हजार होने के साथ कुल 3184 मतदाता हैं। जिन्होंने इस बार अपने मत का प्रयोग कर ग्राम प्रधान चुना है। गांव में स्थित दो शिव मंदिर के साथ संत रविदास बाबा का मंदिर और दो मस्जिद हैं।
विज्ञापन

प्रधान का प्रोफोइल.....
- नाम- ग्राम प्रधान गय्यूर अली
- शिक्षा - एमए
- राजनैतिक पृष्ठभूमि - पहली बार चुनाव लड़े और जीत हासिल की।
- सामाजिक कार्यकर्ता हैं, ग्रामीणों की हमेशा मदद करते रहते हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें