फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

232 पेटी हरियाणा मार्का शराब बरामद

Fri, 25 Sep 2015 12:34 AM IST
ब्यूरो/ अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
बुढ़ाना। पुलिस ने कांधला रोड पर लोक निर्माण विभाग के डाक बंगले के पास एक मकान में छापा मारकर मकान के अंदर से हरियाणा से तस्करी कर लाई गई भारी मात्रा में शराब की पेटियां बरामद कीं। शराब की तस्करी करके कस्बे व आस पास के देहातों में सप्लाई करने वाला तस्कर पुलिस से बचकर भागने में सफल हो गया।
विज्ञापन


 इंसपेक्टर कमल सिंह यादव ने अपने साथ मनोज बालियान, नरेश यादव व रविपाल पूनिया दरोगाओं के साथ पुलिस बल को लेकर ने बृहस्पतिवार को कस्बे के कांधला रोड पर लोक निर्माण विभाग के निरीक्षण भवन के पास नितिन जैन के मकान में छापा मारा।

भारी पुलिस बल को देखकर मकान मालिक नितिन जैन व अन्य पुलिस से बचकर भागने में सफल हो गए। मकान में कमरों में हरियाणा से तस्करी करके लाई गई देसी व अंग्रेजी शराब की भारी मात्रा में पेटियां देखकर पुलिस दंग रह गई। पुलिस ने मौके से दिल्ली नंबर की एक सेंट्रो कार भी बरामद की।
विज्ञापन


उसमें भी शराब की 7 पेटियां मिलीं। इंसपेक्टर कमल सिंह यादव ने बताया कि मकान से 225 पेटी तथा दिल्ली नंबर की कार से सात पेटी बरामद की। पकड़ी गई शराब हरियाणा से तस्करी करके लाई गई है। शराब की कीमत उन्होंने करीब साढ़े 6 लाख रुपये बताई है।

हरियाणा से शराब की तस्करी करने वाला शराब का तस्कर नितिन जैन मौके से फरार हो गया। पुलिस ने बताया कि नितिन जैन हरियाणा से अवैध रूप से शराब की तस्करी करके कस्बा तथा देहात क्षेत्र में सप्लाई करता है। तस्करी की यह शराब चुनाव लडने वाले प्रत्याशियों को भी भेजी जा रही थी।
विज्ञापन


इंसपेक्टर कमल सिंह यादव ने कहा कि जल्दी ही शराब के तस्कर नितिन जैन व उसके अन्य सहयोगियों को गिरफ्तार कर जेल भेजा जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें