फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

क्रॉस कंट्री सीनियर वर्ग में अक्षय सैनी रहे प्रथम

विज्ञापन
विज्ञापन
पिकेट इंटर कॉलेज में चल रही तहसील स्तरीय क्रीड़ा प्रतियोगिता का दूसरा दिन
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
खतौली। पिकेट इंटर कॉलेज के क्रीड़ास्थल पर चल रहे चार दिवसीय तहसील स्तरीय क्रीड़ा प्रतियोगिता के दूसरे दिन शानदार मुकाबले हुए। खिलाड़ियों ने अपना दमखम दिखाया। छह हजार मीटर क्रॉस कंट्री सीनियर वर्ग में कुंद कुंद जैन इंटर कॉलेज के अक्षय सैनी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। द्वितीय स्थान पर कुंद कुंद जैन इंटर कालेज से अंकुर और तृतीय स्थान पर दीपांशु प्राणनाथ इंटर कालेज रतनपुरी रहे।
तीन हजार मीटर की दौड़ में कुंद कुंद जैन इंटर कॉलेज से सलमान ने बाजी मारी, जबकि द्वितीय स्थान पर जीत सिंह, तृतीय स्थान पर तुषार प्राणनाथ इंटर कालेज रतनपुरी रहे। सीनियर वर्ग की दौड़ में प्रथम स्थान पर मोेंटी, द्वितीय स्थान पर अंकुश, तीसरे स्थान पर रवि कुमार रहे। चार बाई सौ मीटर रिले दौड़ जूनियर वर्ग में प्रथम कुंद कुंद जैन इंटर कॉलेज, द्वितीय स्थान पर सीताशरण इंटर कॉलेज, तृतीय स्थान पर प्राणनाथ इंटर कालेज रतनपुरी रहे। सीनियर वर्ग में प्रथम पिकेट इंटर कॉलेज, द्वितीय स्थान पर कुंद कुंद जैन इंटर कॉलेज, तृतीय स्थान पर प्राणनाथ इंटर कॉलेज रतनपुरी रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

त्रिकूद सीनियर वर्ग में प्रथम मोहम्मद आहद, द्वितीय शिवम रहे। गोला फेंक सीनियर वर्ग में प्रथम अभिषेक, द्वितीय मोनू, तृतीय स्थान पर दीपांशु रहा। 110 मीटर बधा दौड़ सीनियर वर्ग में प्रथम सौरभ, द्वितीय अंकुर, तृृतीय अभिषेक रहा। 110 मीटर बधा दौड़ जूनियर वर्ग में प्रथम आकाश कुमार, द्वितीय शुऐब, तृतीय शुभम रहा। प्रतियोगिता को सफल बनाने में तहसील क्रीड़ा प्रभारी प्रदीप लाल, विकास मोतला, शुभम पाल, विक्रम सिंह, कृष्णपाल, विक्रांत चौधरी, रविंद्र चौधरी, अरविंद, अनिल, अशोक कुमार आदि का विशेष योगदान रहा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें