- डीएवी इंटर कॉलेज में तहसील स्तरीय बालक-बालिका क्रीड़ा प्रतियोगिता
संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। तहसील स्तरीय एथलेटिक्स बालक-बालिका शैक्षिक क्रीड़ा प्रतियोगिता के दूसरे दिन डीएवी इंटर कॉलेज में छात्र-छात्राओं ने विभिन्न प्रतियोगिताओं में भाग लेकर प्रतिभा दिखाई।
प्रधानाचार्य सुनील कुमार शर्मा ने 1500 मीटर सीनियर बालिकाओं की दौड़ के साथ प्रतियोगिता का शुभारंभ किया। 1500 मीटर दौड़ में अमृत इंटर कॉलेज की चेतना ने प्रथम स्थान प्राप्त किया। द्वितीय स्थान निकिता और तृृतीय खुशी ने प्राप्त किया। 3000 मीटर बालिकाओं में चेतना प्रथम, पायल द्वितीय, श्रुति तृतीय रही। 4000 मीटर क्रॉस कंट्री में चेतना प्रथम, पायल द्वितीय और श्रुति और निकिता ने तृतीय स्थान प्राप्त किया। पांच किमी पैदल चाल सीनियर बालिका में अमृत इंटर कॉलेज की सलोनी ने प्रथम स्थान प्राप्त किया।
1500 मीटर सीनियर बालक दौड़ में अमित कुमार प्रथम, साबिर द्वितीय, सामून तृतीय स्थान रहे। ट्रिपल जंप में अभिनव प्रथम, हरिओम द्वितीय, सोनू तृतीय स्थान रहे। जूनियर बालक 1500 मीटर दौड़ में उवेश प्रथम, साकिर सैफी दूसरे, आसिफ तृतीय स्थान रहे। 400 मीटर दौड़ बालिकाओं में सानिया, एकता, रितु ने क्रमश: प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त किया। 1500 मीटर बालिकाओं में रितु प्रथम, निशी द्वितीय और अन्नू तृतीय स्थान पर रहीं।
3000 मीटर जूनियर बालिका दौड़ में आरजू, मधु और शिवांगी को क्रमश: प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान मिला। सब जूनियर बालक वर्ग के लंबी कूद में गुड्डू प्रथम, विवेक द्वितीय और आसिफ तृतीय स्थान पर रहे। 400 मीटर दौड़ में फैसल, प्रियांशु, अरमान ने क्रमश: पहला, दूसरा, तीसरा स्थान प्राप्त किया। 600 मीटर सब जूनियर बालक दौड़ में फैसल, विनय और समीर ने पहला, दूसरा, तीसरा स्थान प्राप्त किया।
प्रतियोगिता को संपन्न कराने में डॉ. राहुल कुशवाहा, गयाप्रसाद प्रजापति, दीपक बालियान, राजीव शर्मा, अमित कुमार, विपिन कुमार, नीरज कुमार, विनुज कुमार, विनीत, मुकेश कुमार, वरुण, राहुल, प्रवेश कुमार, हंस कुमार, मनोज कुमार, सुधीर कुमार, रोहित केसले, समीर चौधरी, शशि प्रभा, रचना रावत, बबीता राणा, प्रियंका शर्मा, प्रीति, सुमन, शिव कुमार, अजय कुमार, विकास शर्मा, राम करन आदि का सहयोग रहा। डीएवी इंटर कॉलेज के क्रीड़ा प्रभारी सत्य काम तोमर ने आभार जताया।