फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अक्षत का किशोर वैज्ञानिक प्रोत्साहन योजना में चयन

विज्ञापन
एसडी पब्लिक स्कूल का छात्र अक्षत वर्मा। - फोटो : MUZAFFARNAGAR
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। एसडी पब्लिक स्कूल के छात्र अक्षत वर्मा का भारत सरकार की किशोर वैज्ञानिक प्रोत्साहन योजना के अंतर्गत चयन हुआ है। उन्हें सरकार प्रतिमाह पांच हजार रुपये की फेलोशिप देगी।
विज्ञापन

एसडी पब्लिक स्कूल सीनियर विंग के मेधावी छात्र अक्षत वर्मा का किशोर वैज्ञानिक प्रोत्साहन योजना के अंतर्गत फेलोशिप के लिए चयन हुआ है। विद्यालय का यह मेधावी छात्र कक्षा दस में भी अपनी बौद्धिक प्रतिभा का लोहा मनवा चुका है। स्कूल प्रधानाचार्य चंचल सक्सेना ने बताया कि अक्षत वर्मा का चयन होना विद्यालय के लिए गौरव की बात है। अक्षत को इस फेलोशिप के अंतर्गत पोस्ट ग्रेजुएट की शिक्षा पूर्ण होने तक पांच हजार रुपये प्रतिमाह दिए जाएंगे। अक्षत के द्वारा इस शिक्षा अवधि में कोई भी प्रोजेक्ट बनाने पर 20 हजार रुपये सालाना भी उन्हें प्रदान किए जाएंगे। प्रधानाचार्य ने इस उपलब्धि पर छात्र को बधाई दी है। निरंतर आगे बढ़ऩे की प्रेरणा एवं जीवन में सफल होने की शुभकामनाएं भी दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें