फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: मुजफ्फरनगर - हवा की गुणवत्ता खराब, छाई रही स्मॉग की चादर

Wed, 15 Nov 2023 12:06 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
नगर में मंगलवार सुबह छायी स्मॉग। संवाद
विज्ञापन
फोटो
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

मुजफ्फरनगर। हवा की गुणवत्ता लगातार खराब बनीं हुई है। मामूली सुधार के साथ एक्यूआई 202 रिकॉर्ड किया गया। रात का पारा लुढककर 11.2 डिग्री सेल्सियस पर पहुंच गया है। सुबह और शाम के समय स्मॉग छाया रहा। वाहन चालकों को परेशानियों का सामना करना पड़ा।
सुबह और शाम के समय स्मॉग की चादर छाई रही। लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ा। आंखों में जलन का अहसास हुआ। साथ ही सांस के रोगियों के सामने समस्या खड़ी हो रही है। दीपावली से पहले हल्की बारिश के राहत मिली थी, लेकिन हवा की गुणवत्ता फिर खराब हो गई है। मंगलवार को अधिकतर समय आसमान में बादल भी छाए रहे। डॉक्टरों का कहना है कि सांस के रोगियों को अपनी सेहत का अधिक से अधिक ख्याल रखना चाहिए। मॉस्क और चश्मे का प्रयोग करें।
विज्ञापन
विज्ञापन


किस दिन कैसी रही हवा
तिथि एक्यूआई
14 नवंबर 202
13 नवंबर 279
12 नवंबर 159
11 नवंबर 187
10 नवंबर 329

रात के समय बढ़ गई ठंड
मौसम में लगातार परिवर्तन हो रहा है। सोमवार रात का न्यूनतम तापमान 11.2 डिग्री रहा। जबकि इससे पहले रविवार रात का तापमान 13.5 डिग्री रिकॉर्ड किया गया था। न्यूनतम तापमान में गिरावट दर्ज की गई है। मंगलवार दिन का अधिकतम तापमान 26.2 डिग्री रिकाॅर्ड किया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें