फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: वायु प्रदूषण बढ़ा, 230 पर पहुंचा एक्यूआई

विज्ञापन
विज्ञापन
- हवा की बिगड़ती सेहत से सांस और अस्थमा रोगियों की बढ़ेंगी मुश्किलें
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी

मुजफ्फरनगर। जनपद में वायु प्रदूषण का स्तर एक बार फिर बढ़ने लगा है। हवा की गुणवत्ता खराब होने से लोगों की सेहत पर प्रतिकूल प्रभाव पड़ने की आशंका बढ़ गई है। बुधवार को जिले का औसत वायु गुणवत्ता सूचकांक (एक्यूआई) 230 दर्ज किया गया। वहीं नई मंडी क्षेत्र में प्रदूषण का स्तर 242 और बुढ़ाना मोड़ पर 217 रहा। प्रदूषण बढ़ने के साथ ही सांस संबंधी बीमारियों से पीड़ित लोगों, विशेषकर अस्थमा के मरीजों की मुश्किलें बढ़ सकती हैं।

मौसम में बदलाव और हवा की गति कम होने और वातावरण में धूल एवं प्रदूषित कणों के बने रहने से वायु गुणवत्ता प्रभावित हो रही है। एक्यूआई 200 के पार पहुंचने से लोगों की दिक्कत बढ़ना शुरू हो गई है। पहले से सांस और फेफड़ों की बीमारी से जूझ रहे लोगों के लिए परेशानी खड़ी हो सकती है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-


सुबह-शाम की सैर से बचें अस्थमा और सांस के रोगी

स्वामी कल्याण देव जिला चिकित्सालय के वरिष्ठ परामर्शदाता डॉ. योगेंद्र त्रिखा का कहना है कि बढ़ते वायु प्रदूषण के दौरान अस्थमा और सांस के रोगियों को विशेष सावधानी बरतने की जरूरत है। ऐसे मरीज सुबह और देर शाम खुले वातावरण में टहलने या व्यायाम करने से बचें, क्योंकि इस दौरान प्रदूषित कणों के संपर्क में आने से सांस की परेशानी बढ़ सकती है। बहुत जरूरी होने पर ही घर से बाहर निकलें और बाहर जाते समय अच्छी गुणवत्ता वाला एन-95 मास्क इस्तेमाल करें।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें