मुजफ्फरनगर। सीबीएसई की 10वीं कक्षा के नतीजों में मेधावियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। होली एंजल्स कॉन्वेंट स्कूल के छात्र अहम गर्ग ने 99.8 प्रतिशत अंक हासिल किए। नतीजों के बाद स्कूलों और घरों पर खुशी मनाई गई।
बुधवार को बोर्ड ने प्रथम परीक्षा के नतीजे जारी कर दिए। कामयाबी हासिल करने वाले छात्र-छात्राओं ने खुशी मनाई। विभिन्न स्कूलों की मेरिट में बेटियों ने अपनी चमक बिखेरी। होली एंजल्स स्कूल की प्रधनाचार्य सिस्टर जूली और उपप्रधानाचार्या कुशल पाल ने बताया की छात्रा मिधा ने 99.2 प्रतिशत अंक हासिल किए।
विज्ञापन
इसके अलावा सिल्वर ओक पब्लिक स्कूल पीनना के आदित्य देशवाल ने 99 प्रतिशत अंक हासिल किए। होली एंजल्स की सारा मित्तल एवं आर्या अग्रवाल ने संयुक्त रूप से 98.4 प्रतिशत अंक हासिल कर अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
देहात क्षेत्र के शाश्वत पब्लिक स्कूल सिसौली की छात्रा खुशी तायल ने 98 प्रतिशत अंक हासिल किए। प्रधानाचार्या गीता सिंह ने बताया कि नतीजों के बाद स्कूल में छात्र-छात्राओं को प्रोत्साहित किया गया। भविष्य के लिए और अधिक कड़ी मेहनत के लिए प्रेरित किया गया।