शाहपुर। कृषि यंत्र कंपनी ने कस्बे में आधुनिक कृषि यंत्र प्रदर्शनी और किसान मिलाप कार्यक्रम का आयोजन किया। इस दौरान किसानों को आधुनिक उपकरणों की जानकारी दी गई।कंपनी के एरिया मैनेजर रोनित शर्मा ने रोटावेटर, सुपर सीडर और लेजर लैंड लेवलर जैसे विभिन्न कृषि यंत्रों के बारे में बताया। उन्होंने कहा कि ये यंत्र किसानों का समय, श्रम और लागत कम करने में सहायक हैं। किसानों ने गन्ने की छिलाई की समस्या बताई और कम कीमत की छोटी गन्ना छिलाई मशीन बनाने की मांग की। कृषि विभाग के प्रविंद्र कुमार ने सरकारी योजनाओं की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि उत्तर प्रदेश कृषि वेबसाइट पर पंजीकृत किसानों को सरसों का बीज निशुल्क और तोड़िया का बीज 50 फीसदी अनुदान पर मिलेगा। इस मौके पर सनी बालियान, सत्येंद्र कुमार, जितेंद्र सिंह, सुरेंद्र सिंह, विजेंद्र चेयरमैन, शैलेंद्र सिंह, गजेंद्र कुमार, राजीव कुमार, हरेंद्र फौजी, संदीप बालियान और सुरेश कुमार मौजूद रहे। संवाद