फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर: कंपनी और ठेकेदारों के बीच बनीं सहमति, 31 मार्च तक पूरे करने होंगे काम

विज्ञापन
निर्माणाधीन पेयजल टंकी
विज्ञापन
विवाद के चलते जिले के 90 गांवों में 22 दिन तक बंद रहा टंकी निर्माण का काम
विज्ञापन

डीएम अरविंद मलप्पा बंगारी की मध्यस्थता के बाद दोनों पक्षों के बीच बनी सहमति
इन 90 गांवों में पेयजल टंकियों का निर्माण 31 मार्च तक पूरा करना होगा चुनौती

संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। यूपी जल निगम ठेकेदार एसोसिएशन और प्रदेश सरकार से जल निगम का 215 गांवों में टंकी निर्माण का टेंडर लेने वाली कंपनी जेएमसी एलसीईपीएल के बीच विवाद का मंगलवार को पटाक्षेप हो गया। डीएम अरविंद मलप्पा बंगारी की मध्यस्थता के बाद दोनों पक्ष तैयार हुए। विवाद के चलते 90 गांवों में 22 दिन तक कार्य बंद रहा। अब 31 मार्च से पहले टंकी निर्माण का कार्य पूरा किया जाना चुनौती बन गया है।
जल निगम के मुजफ्फरनगर और शामली जिले के गांवों में बनने वाली टंकियों का कार्य जेएमसी एलसीईपीएल ने लिया है। 400 करोड़ का टेेंडर कंपनी के नाम छोड़ा गया है। इनमें 215 गांव मुजफ्फरनगर जनपद के हैं। कंपनी ने यह कार्य अपने नीचे उन ठेकेदारों को दिए हैं, जो पहले से ही जल निगम में कार्य कर रहे हैं। लागत बढ़ने पर पैसा बढ़ाने की मांग को लेकर जिला स्तरीय ठेकेदारों ने 21 जनवरी से 90 गांवों में कार्य बंद कर दिया था। ये वे 90 गांव हैं, जिनमें 31 मार्च तक काम पूरा होना है। विवाद का हल नहीं निकलने पर डीएम अरविंद मल्लप्पा बंगारी ने स्वयं ठेकेदारों और कंपनी के अधिकारियों के बीच वार्ता कराई। वार्ता के बाद विवाद समाप्त हो गया है।
विज्ञापन

उत्तर प्रदेश जल निगम ठेकेदार एसोसिएशन के अध्यक्ष संजीव त्यागी ने बताया कि कंपनी और ठेकेदारों के बीच विवाद का निस्तारण डीएम ने करा दिया है। दोनों पक्षों में आपसी सहमति हो गई है। हम लोग पूरा प्रयास करेंगे कि 31 मार्च तक काम पूरे हों। वार्ता में जल निगम ठेकेदार एसोसिएशन के अध्यक्ष संजीव त्यागी, नरेंद्र पंवार, अमृतपाल, प्रदीप कुमार, यूनूस राणा, नरेंद्र सिंह, नरेंद्र पवार, राजवीर सिंह, मनोज चौधरी आदि रहे।

बढ़ने लगी थी समस्या
तिगरी गांव के प्रधान निर्वेश सैनी का कहना है कि यदि काम बंद न होता तो अब उनके गांव में पेयजल टंकी निर्माण का काम पूरा हो जाता। 21 जनवरी से यहां काम बंद है। समस्या बढ़ने लगी थी। कहना है कि विवाद सुलझाने के बाद अब 31 मार्च तक समस्त काम पूरा करना मुश्किल हो जाएगा।
विज्ञापन



बन गई है सहमति
जल निगम के अधिशासी अभियंता प्रवीण कुट्टी का कहना है कि कंपनी और ठेकेदारों के बीच चल रहा विवाद थम गया है। जल्द ही सभी गांवों में कार्य प्रारंभ हो जाएगा।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें