फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: चुनाव जीतकर नन्हेड़ा को भूल जाते हैं नेता

विज्ञापन
विज्ञापन
भोपा। गांव नन्हेड़ा के ग्रामीणों का कहना है कि उनके क्षेत्र में परिवहन, शिक्षा और रोजगार की समस्या है। प्रत्याशी जीतने के बाद उनके क्षेत्र को भूल जाते हैं। वह ऐसे प्रत्याशी के पक्ष में मतदान करेंगे, जो उनकी समस्या का समाधान कर सके। किसान नेता अंकित जावला का कहना है कि उनका गांव क्या आसपास के गांव परिवहन सहित कई समस्या झेल रहे हैं। वह ऐसे प्रत्याशी के पक्ष में मतदान करेंगे जो समस्याओं का समाधान कर सके। विश्वेंद्र कुमार का कहना है कि आसपास कोई प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र नहीं है, जिससे उन्हें स्वास्थ्य सेवाएं प्राप्त करने के लिए लंबा सफर तय कर स्वास्थ्य केंद्र पर जाना होता है। यह एक बड़ी समस्या है। सुबोध कुमार का कहना है कि पिछले लगभग 20 वर्षों से जट मुझेड़ा-बसेड़ा मार्ग पर बसों का संचालन बंद पड़ा है, जिससे शिक्षा वह रोजगार आदि सहित कई बड़ी समस्याएं उत्पन्न हो रही है। विनीत कुमार का कहना है कि उनका गांव विधानसभा क्षेत्र का सीमावर्ती गांव है। यहां के ग्रामीण अच्छा मतदान करते है, लेकिन प्रत्याशी उनके क्षेत्र को अपना समय नहीं दे पाते। वह सोच समझ कर प्रत्याशी का चुनाव करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें