खतौली तहसील में एसडीएम को ज्ञापन सौंपते अधिवक्तागण।
- फोटो : KHATAULI
खतौली। अधिवक्ताओं ने दिल्ली में तीस हजारी न्यायालय में वकीलों के साथ घटित घटना के विरोध में हड़ताल कर तहसील में प्रदर्शन किया। एसोसिएशन के महासचिव दिमाग सिंह के नेतृत्व में अधिवक्ताओं ने दोषी पुलिसकर्मियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की मांग करते हुए एक ज्ञापन एसडीएम अजय कुमार को सौंपा। इस दौरान राजबीर सिंह, रामचंद्र सैनी, सरदार जितेंद्र सिंह, विपिन, जगबीर, रामकुमार, मुकेश शर्मा, लालसिंह, राजू, सत सिंह, देवकांत आदि अधिवक्ता शामिल रहे।