फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: अधिवक्ताओं ने पुलिस-प्रशासन के खिलाफ की नारेबाजी

विज्ञापन
विज्ञापन
बुढ़ाना। हापुड़ में अधिवक्ताओं पर पुलिस द्वारा लाठी चार्ज के विरोध में बार एसोसिएशन के अधिवक्ता न्यायिक कार्यों से विरत रहे। अधिवक्ताओं ने पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी व प्रदर्शन किया। अधिवक्ताओं ने अपनी मांग का ज्ञापन एसडीएम व सीओ को दिया।
विज्ञापन

लाठी चार्ज के विरोध में बार एसोसिएशन बुढ़ाना के अधिवक्ताओं ने न्यायिक कार्यों का बहिष्कार किया। तहसील परिसर में अधिवक्ताओं ने पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी व प्रदर्शन किया। करीब तीन बजे सभी अधिवक्ता पुलिस प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते हुए सीओ और उप जिलाधिकारी के कार्यालय के सामने पहुंचे। घटना की सूचना मिलते ही उप जिलाधिकारी अरुण कुमार व सीओ हिमांशु गौरव अधिवक्ताओं के बीच पहुंचे। बार एसोसिएशन के अध्यक्ष अशोक राठी व महासचिव विकास कुमार त्यागी के नेतृत्व में अधिवक्ताओं ने एसडीएम व सीओ को ज्ञापन दिया। अधिवक्ता प्रोटेक्शन एक्ट तत्काल प्रभाव से लागू करने की मांग की गई।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें