फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: हापुड़ में लाठीचार्ज के विरोध में वकीलों का प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। हापुड़ की घटना की कड़ी निंदा करते हुए नाराज अधिवक्ताओं ने न्यायिक कार्य से विरत रहकर विरोध जताया। कलक्ट्रेट में दोनों बार एसोसिएशनों के संयुक्त तत्वावधान में विरोध-प्रदर्शन के बाद वकीलों ने सीडीओ संदीप भागिया को मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। आरोपी पुलिसकर्मियों को मुकदमा कायम कर गिरफ्तारी और बर्खास्ती की मांग की है। युवा अधिवक्ता अत्यंत आक्रोशित दिखे।
विज्ञापन

बुधवार को जिला बार एसोसिएशन के अध्यक्ष अनिल जिंदल, महासचिव जितेंद्र कुमार एवं सिविल बार एसोसिएशन के अध्यक्ष अनिल दीक्षित एवं महासचिव विजेंद्र मलिक के संयुक्त नेतृत्व में वकीलों ने हापुड़ में पुलिस द्वारा किए लाठीचार्ज एवं दुर्व्यवहार की निंदा की। न्यायिक कार्याें से विरत रहकर अधिवक्ता कलक्ट्रेट परिसर में श्याम सिंह द्वार पर एकत्र हुए। बड़ी संख्या में वकील नारेबाजी करते हुए जिलाधिकारी दफ्तर पर पहुंचे। अध्यक्ष अनिल जिंदल ने कहा कि हापुड़ में बिना किसी चेतावनी के शांतिपूर्ण तरीके से प्रदर्शन कर रहे अधिवक्ताओं पर पुलिसकर्मियों द्वारा लाठियां भांजी गईं। जिसमें महिला अधिवक्ता सहित दर्जन भर से ज्यादा अधिवक्ता घायल हो गए। पुरुष पुलिसकर्मियों ने महिला अधिवक्ताओं पर बर्बरता पूर्वक लाठीचार्ज करना ज्यादती की पराकाष्ठा को दर्शाता है।
महासचिव जितेंद्र कुमार ने कहा पुलिस की अवैधानिक लाठीचार्ज से सरकार की छवि धूमिल हुई है। हापुड़ में महिला अधिवक्ता के साथ पुलिसकर्मियों द्वारा दुर्व्यवहार किया और पद का दुरुपयोग करते हुए एक आपराधिक मुकदमा पीड़ित महिला अधिवक्ता के खिलाफ दर्ज कर दिया। पुलिस द्वारा किए गए लाठीचार्ज के विरोध में वकीलों में जबरदस्त आक्रोश दिखा।
विज्ञापन

वकीलों ने प्रदेश के मुख्यमंत्री के नाम ज्ञापन सीडीओ को दिया। दोनों बार संघ ने लाठीचार्ज करने वाले पुलिसकर्मियों के खिलाफ मुकदमा कायम उनकी गिरफ्तारी की मांग की है। कहा ऐसे पुलिसकर्मियों को सरकारी सेवाओं से बर्खास्त किया जाए, ताकि सरकार की साख को आंच नहीं आए। प्रदर्शन के दौरान कुछ युवा अधिवक्ताओं में काफी आक्रोश था।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें