बुढ़ाना। जिला बार एसोसिएशन मेरठ के आह्वान पर बुढ़ाना बार एसोसिएशन का प्रतिनिधिमंडल मेरठ पहुंचा। प्रतिनिधिमंडल ने अपना पूर्ण समर्थन जिला बार एसोसिएशन मेरठ को देने की घोषणा की। अधिवक्ताओं की अधिवक्ता प्रोटेक्शन एक्ट सहित अपनी 11 मांगों के समर्थन में जिला बार एसोसिएशन मेरठ की ओर से प्रदेश की सभी बार एसोसिएशन को पत्र जारी किया था। पत्र में अधिवक्ताओं की अधिवक्ता प्रोटेक्शन एक्ट सहित 11 मांगों को लेकर शुक्रवार को महाअधिवेशन की घोषणा की थी। प्रदेश के सभी जनपद व तहसील से अधिवक्ताओं का प्रतिनिधि मंडल मेरठ पहुंचा। बार एसोसिएशन बुढ़ाना के अध्यक्ष अशोक राठी व महासचिव विकास त्यागी के नेतृत्व में प्रतिनिधिमंडल ने मेरठ पहुंचकर अपना पूर्ण समर्थन जिला बार एसोसिएशन मेरठ को देने की घोषणा की। अशोक राठी, विकास त्यागी मौजूद रहे।