फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक्यूआई 204 : हवा की गुणवत्ता बढ़ा रही मुसीबत

Sat, 19 Oct 2024 01:56 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। हवा की गुणवत्ता में आंशिक सुधार हुआ, लेकिन एक्यूआई अभी भी 204 पर है। सुबह के समय स्मॉग छाया रहा। सांस के रोगियों के लिए हवा की गुणवत्ता का स्तर ठीक नहीं है। जिला अभी भी ग्रेप वन श्रेणी में ही शामिल है।
विज्ञापन

शुक्रवार को वायु गुणवत्ता सूचकांक 204 पर रहा। बृहस्पतिवार के मुकाबले सुधार जरूर हुआ, लेकिन हवा अभी भी नुकसानदायक बनी हुई है। अस्थमा, टीबी और सांस के रोगियों की मुश्किलें बढ़नी शुरू हो गई। सुबह और शाम की हवा रोगियों की सेहत के लिए ठीक नहीं है। सीएमओ डॉ. महावीर सिंह फौजदार कहते हैं कि स्मॉग के समय मॉस्क लगाकर ही घर से निकलें। एहतियात से ही बचाव किया जा सकता है। बुजुर्गेां और बच्चों की देखभाल जरूरी है। कोशिश करनी चाहिए कि सांस के रोगी सुबह-शाम घर से बाहर न जाएं। वरिष्ठ फिजीशियन डॉ. रविंद्र सिंह कहते हैं कि बचाव जरूरी है। ओपीडी में अस्थमा के मरीज पिछले चार दिन से बढ़ गए हैं। आंखों के बचाव के लिए चश्मे का प्रयोग जरूरी है।
विज्ञापन

-
इनसेट
किस दिन कैसी रही जिले की हवा
तिथि एक्यूआई
18 अक्तूबर 204
17 अक्तूबर 327
16 अक्तूबर 292
-

इनसेट
इस तरह फिर बढ़ा रात का पारा
तिथि तापमान
18 अक्तूबर 19 डिग्री
17 अक्तूबर 18.1 डिग्री
16 अक्तूबर 16.6 डिग्री
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें