मोरना शुकतीर्थ मार्ग पर राठी फार्म हाउस पर सीओ 0118 अगेती गन्ना प्रजाति की बढ़ोतरी को किसान ब्र
मोरना। कृषि एवं कल्याण मंत्रालय के गन्ना विकास निदेशालय के निदेशक डॉक्टर वीरेंद्र सिंह ने कहा किसान यदि उन्नति चाहता है तो कृषि तकनीक पद्धति को अपनाएं। कृषि निवेशकों पर सरकार किसानों को छूट दी जा रही है।
मोरना-शुकतीर्थ मार्ग गांव छछरोली जंगल स्थित गन्ना फार्म हाउस पर निरीक्षण किया। किसान ब्रजवीर राठी के फार्म पर अगोले से अलग 14 फीट की लंबाई के अगेती गन्ना प्रजाति सीओ 0118 को देखकर निदेशक ने प्रशंसा की। हासमपुर में महिला समूह सहित नीला जलालपुर गन्ना पोशाला का भी निरीक्षण किया। मोहम्मदपुर शकिस्त में किसानों के गन्ना प्रदर्शन को देखा। निदेशक ने कहा कि गन्ना पोषण प्रबंधन (गन्ना पोशाला) के तहत बीज उत्पादन पर अनुदान मिलेगा। किसानों का पंजीकरण कराकर बीज वितरण होगा।
उत्तर प्रदेश के उन्नतिशील किसानों को चिह्नित कर भारत सरकार को भेजें जाएंगे। किसान सह-फसली खेती को अपनाएगा तो उन्नति निश्चित होगी। निरीक्षण के दौरान रहकड़ा निवासी राजू अहलावत, ककरौली के किसान यूनुस, पुट्ठी के किसान राजपाल के खेतों में गन्ना फसल के बारे में जानकारी ली। इस दौरान ज्येष्ठ गन्ना किसान निरीक्षक संजय कुमार, अरविंद शर्मा गाना प्रबंधक टिकौला, गन्ना सुपरवाइजर मोरना मिल नवीन, राघवेंद्र, मोहर सिंह, अक्षय मौजूद रहे।