फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डिजिटल बैंकिंग अपनाएं, कोविड को घर न लाएं

विज्ञापन
विज्ञापन
डिजिटल बैंकिंग अपनाएं, कोरोना को घर न लाएं
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर। पंजाब नेशनल बैंक के मुजफ्फरनगर मंडल के प्रमुख विशाल अग्रवाल ने बैंक के ग्राहकों से अपील की है कि जिले की सभी शाखाओं में सुबह 10 बजे से 2 बजे तक ही अति आवश्यक कार्य होने पर ही जाएं।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि कोविड महामारी में भी पंजाब नेशनल बैंक के स्टाफ अपने ग्राहकों को अनवरत बैंकिंग सेवाएं दे रहे हैं। ग्राहकों से अपील की जाती है कि आवश्यक कार्य होने पर ही घर से बाहर निकलें, जिससे कि उनके संक्रमित होने का खतरा न रहे। उन्होंने ग्राहकों की सुरक्षा का ध्यान रखते हुए उनसे आग्रह किया है कि वे शाखाओं में आने की बजाय पंजाब नैशनल बैंक के डिजिटल प्लेटफार्म का उपयोग करें। ग्राहक अपनी वित्तीय लेन देन की आवश्यकताओं के लिए पीएनबी वन एप का प्रयोग कर सकते हैं। शहर के विभिन्न स्थानों पर लगाए गए कैश डिपाजिट मशीन मे कैश जमा कर सकते हैं तथा विभिन्न एटीएम से कैश निकासी कर सकते हैं। बैंक के यूपीआई के माध्यम से वित्तीय आवश्यकताएं पूर्ण कर सकते हैं। इसके अतिरिक्त सभी ग्राहक बैंक की डोर स्टैप सेवा के लिए बैंक की वेबसाइट www.pnbindia.com के जरिए भी लाभ उठा सकते हैं। ब्यूरो
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें