मुजफ्फरनगर। भाजपा-रालोद गठबंधन के नेताओं, ग्रामीणों और प्रशासन के बीच हुई बातचीत के बाद खानूपुर में रविवार को होने वाली महापंचायत स्थगित कर दी गई है। सहमति बनी कि अदालत में जमीन की पैरवी सरकारी अधिवक्ता करेंगे। प्रशासन की ओर से पर्याप्त साक्ष्य भी दिए जाएंगे। 20 जनवरी को प्रकरण में सुनवाई होगी।
शनिवार रात डीएम उमेश मिश्रा, एडीएम प्रशासन नरेंद्र बहादुर सिंह, एसडीएम खतौली मोनालिसा जौहरी, खानूपुर के प्रधान राजीव धनगर, पूर्व जिला पंचायत सदस्य संजय राठी, सुधीर भारतीय, भाजपा किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष राजू अहलावत और सहकारी बैंक के चेयरमैन ठाकुर रामनाथ सिंह समेत अन्य पदाधिकारियों की डीएम कैंप कार्यालय पर करीब दो घंटे मंत्रणा हुई।ग्रामीणों का कहना था कि जमीन ग्राम पंचायत की है। 64 साल में ग्राम पंचायत ने यहां पर करोड़ों रुपये से अधिक के कार्य कराए हैं। डिस्टिलरी संचालकों का कोई हक नहीं है। ग्रामीणों ने मांग रखी कि प्रशासन को सरकारी जमीन की पैरवी करनी चाहिए। दोनों पक्षों के बीच तय होगा कि प्रशासन जमीन की अदालत में पैरवी करेगा। जिसके बाद रविवार को होने वाली महापंचायत फिलहाल स्थगित कर दी गई है।
इनसेट
दिनभर चली तैयारी, सुलगता रहा मामला
फोटो समाचार
मंसूरपुर। शनिवार को दिनभर मामला चर्चा का विषय बना रहा। ग्रामीणों ने भी पंचायतघर में तैयारी शुरू कर दी थी। यहां पर टैंट लगाया गया और जमीन को समतल किया गया था। खूफिया विभाग ने भी मौके पर पहुंचकर जानकारी जुटाई। महापंचायत में करीब 10 हजार लोगों के पहुंचने की संभावना था, लेकिन रात में सहमति के बाद पंचायत स्थगित हो गई।
मूर्ति के पास सांप निकला
मंसूरपुर। खानूपुर पंचायत घर के परिसर में स्थाई रूप से स्थापित की मूर्ति के पास शनिवार को एक सांप कुंडली मार कर बैठ गया तथा उसे देखने के लिए वहां लोगों की भीड़ एकत्र हो गई। बाद में वहां से सांप को उठाकर दूसरी तरफ छोड़ दिया गया।
साथ खड़ा है पाल समाज :
मोरना। गांव फिरोजपुर में ओमपाल सिंह के आवास पर पाल समाज के सैकड़ों ग्रामीणों ने पंचायत कर खानूपुर महापंचायत का समर्थन किया। शुक्रतारी, बहुपुरा, इलाहाबास, मोरना आदि गांव के सैकड़ों ग्रामीणों ने भाग लिया। पूर्व प्रधान मदनपाल ने कहा कि योगी सरकार बेहतर कार्य कर रही है। पूर्व केन्द्रीय मंत्री डॉ. संजीव बालियान ने आम आदमी की आवाज उठाई है। इस दौरान मुख्य रूप से भूपसिंह, भोपाल सिंह, पूर्व प्रधान विनोद, ब्रजपाल, हुकुम सिंह, ललित, महेन्द्र, सतपाल, रवित, अनुराज मौजूद रहे।
-
वर्जन :
सरकारी अधिवक्ता करेंगे पैरवी : डीएम
डीएम उमेश मिश्रा ने कहा कि ग्रामीणों ने जानकारी दी है कि ग्राम पंचायत ने यहां करोड़ों रुपये के कार्य कराए हैं। पूरे मामले पर सहमति बन गई है। सरकारी अधिवक्ता के माध्यम से पैरवी कराई जाएगी। मामले की निष्पक्ष जांच होगी।
-
गांव खानूपुर में होने वाली महा पंचायत स्थल पर स्टेज बनाने के लिए स्थान का निर्धारण करते हुए ग्र
गांव खानूपुर में होने वाली महा पंचायत स्थल पर स्टेज बनाने के लिए स्थान का निर्धारण करते हुए ग्र