फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: चरथावल - विरोध के कारण प्रशासन की टीम लौटी बैरंग

Tue, 21 Nov 2023 12:47 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
- चरथावल में शिव मंदिर की भूमि को लेकर चल रहा विवाद
विज्ञापन

फोटो
संवाद न्यूज एजेंसी
चरथावल। निर्माणाधीन मंदिर परिसर से अवैध कब्जे को हटवाने पहुंची राजस्व विभाग एवं पुलिस टीम को विरोध के कारण बैरंग लौटना पड़ा। तहसीलदार सदर संजय सिंह एवं सीओ सदर विनय गौतम बुलडोजर से कब्जा हटवाने पहुंचे थे।
चरथावल से सटे चरथावल देहात के मोहल्ला कानूनगोयान में कश्यप समाज एवं अनुसूचित वर्ग के लोगों ने कुछ दिनों पहले कुछ जमीन में मंदिर निर्माण शुरू कराया था। इससे सटी तालाब की करीब छह बीघा जमीन है। नगर पंचायत ने तालाब की भूमि पर सुंदरीकरण का प्रस्ताव पारित किया है, लेकिन यहां मंदिर की जमीन को लेकर विवाद है। आरोप है मंदिर का निर्माण बिना अनुमति और तालाब की भूमि पर किया गया है। शिकायत पर तीन दिन पहले प्रशासन ने मंदिर का कार्य रुकवा दिया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

सोमवार को भारी पुलिस बल के साथ टीम अवैध कब्जा हटवाने के लिए बुलडोजर लेकर पहुंच गई। मौके पर लोगों ने भारी विरोध किया। महिलाएं बुलडोजर के सामने अड़ गईं। तहसीलदार ने काफी समझाने का प्रयास किया। कस्बे के पूर्व चेयरमैन सुधीर सिंघल, भाजपा मंडल अध्यक्ष मनीष गर्ग आदि संभ्रांत लोगों को मौके पर बुलाया, लेकिन सहमति नहीं बन पाने के कारण टीम बिना कब्जा हटवाए लौट गई। थाना प्रभारी ओम प्रकाश सिंह, कानूनगो हितकर चौधरी, प्रवीण गुप्ता मौजूद थे। नायब तहसीलदार हरेंद्र पाल सिंह ने बताया जल्द प्रशासन पूरी जमीन से कब्जा हटवाएगा। फिलहाल प्रशासन मंदिर के लिए पर्याप्त जमीन को छोड़कर तालाब की भूमि से अवैध कब्जा हटवाना चाहता था।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें