फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

निष्पक्षता और पारदर्शिता के साथ काम करें प्रशाासन : मलिक

विज्ञापन
विज्ञापन
सपा नेताओं ने कहा कि मतदान की तरह निष्पक्ष हो मतगणना
विज्ञापन


संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। निकाय चुनाव की मतगणना से पहले गठबंधन के नेता सक्रिय नजर आए। पूर्व सांसद हरेंद्र मलिक ने कहा कि प्रशासन से अपेक्षा है कि मतदान की तरह मतगणना को भी निष्पक्ष कराए। भाजपा नेताओं के दबाव में आकर कोई ऐसा कार्य न करें, जिससे अफसरों की विश्वसनीयता पर सवाल खड़ा हो जाएं।
महावीर चौक स्थित सपा कार्यालय पर पत्रकारों से बातचीत में पूर्व सांसद हरेंद्र मलिक ने कहा कि हमें पूरी उम्मीद है कि अधिकारी एक लोकसेवक की तरह अपने कर्तव्य का निर्वाह करेंगे। सपा प्रत्याशी के साथ भी लोगों की भावनाएं जुड़ी हैं। रालोद विधायक अनिल कुमार ने कहा कि मतदान की तरह मतगणना भी निष्पक्ष होनी चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन

सपा जिलाध्यक्ष जिया चौधरी ने कहा कि जिस तरह के बयान भाजपा नेताओं के आ रहे हैंं , इससे सवाल खड़े हो रहे हैं। राकेश शर्मा ने कहा कि हमें प्रशासन ने पूरी उम्मीद है कि मतगणना निष्पक्ष और पारदर्शी कराएगा। इस दौरान पुष्पेंद्र त्यागी, सोमपाल भाटी, जगदीश पाल, सलीम मलिक, शमशेर मलिक आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें