फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जगदीश प्रसाद में दिलाई गई छात्र संसद की शपथ

विज्ञापन
विज्ञापन
लाला जगदीश प्रसाद सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में हुआ आयोजन
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
मुजफ्फरनगर। लाला जगदीश प्रसाद सरस्वती विद्या मंदिर इंटर कॉलेज में छात्र संसद का शपथ ग्रहण समारोह आयोजित किया गया। अतिथियों ने लोकतांत्रिक तरीके से चुने गए छात्र सांसदों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई गई।
विज्ञापन

शुभारंभ कार्यक्रम अध्यक्ष जिला टोली के जिला प्रमुख राज सिंह शर्मा, मुख्य अतिथि मोहनलाल गर्ग, विशिष्ट अतिथि संदीप कुमार, हिमांशु शर्मा, सुनीता देवी, राकेश देवी और प्रधानाचार्य हरिओम सहस्त्र बुद्धे ने किया। प्रधानाचार्य ने बताया कि सभी कक्षाओं के प्रत्येक सेक्शन से दो-दो छात्र सांसद चुने गए। इन्हीं छात्र सांसदों में से एक प्रधानमंत्री, उपप्रधानमंत्री, अनुशासन मंत्री एवं उप अनुशासन मंत्री के अतिरिक्त विभिन्न परिषदों का गठन किया गया। गांधी पॉलीटेक्निक के पूर्व विभागाध्यक्ष सतीश कुमार ने कहा कि बालक कल के भावी नागरिक हैं। बालकों के अंदर दायित्व निर्वहन और नेतृत्व की कला अवश्य विकसित होनी चाहिए। कार्यक्रम अध्यक्ष राज सिंह शर्मा ने उपप्रधानमंत्री अभिषेक शर्मा , अनुशासन मंत्री अभिषेक, उप अनुशासन मंत्री देवराज को शपथ दिलाई। अभिभावक प्रतिनिधि सुनीता देवी ने अन्य सभी छात्र सांसदों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई। कार्यक्रम अध्यक्ष जिला टोली के जिला प्रमुख राज सिंह शर्मा ने छात्र संसद के सदस्यों को शुभकामना प्रदान की। संचालन विद्यालय के छात्र संसद प्रमुख धनप्रकाश वर्मा ने किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें