चैंपियन ट्राफी में भारत-पाकिस्तान के मैच को देखते हुए पुलिस अफसरों ने तगड़े इंतजाम किए। मिश्रित आबादी और मेन चौराहों पर भारी संख्या में पुलिसकर्मी तैनात किए। कप्तान ने मैच के दौरान हंगामा काटने वालों पर कड़ी कार्रवाई के निर्देश अधीनस्थों को दिए।
इंग्लैंड में खेली जा रही चैंपियन ट्रॉफी में रविवार को बर्मिघम में भारत-पाकिस्तान के बीच मैच खेला गया। इसके लिए समर्थकों में सुबह से ही भारी उत्साह दिखाई दे रहा था। मैच के दौरान कोई हंगामा न होने पाए इसे देखते हुए कप्तान अनंत देव ने अधीनस्थों को जरूरी दिशा निर्देश दिए।
कहा कि मिश्रित आबादी वाली और मेन चौराहों पर पुलिस बल को तैनात किया जाए। मैच की समाप्ति के घंटों बाद तक भी फोर्स वहीं रखने को कहा। खेल के दौरान नारेबाजी करने और हंगामा करने वालों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई के निर्देश दिए। शहर के तीनों थाना क्षेत्रों में प्रभारी निरीक्षकों ने पुलिस गश्त बढ़ाई और अर्द्घसैनिक बलों के अलावा पीएसी को भी तैनात किया गया। हार -जीत के दौरान कड़ी चौकसी बरतने को कहा गया है।
पुलिस ने मैच के दौरान शांति व्यवस्था बनाए रखने के कड़े इंतजाम किए हैं। सभी अधिकारियों को देर रात तक अपने क्षेत्रों में चौकसी बरतने को कहा गया है। एसएसपी अनंत देव ने बताया कि शहर समेत जिले के सभी थाना प्रभारियों को क्रिकेट मैच के दौरान कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के निर्देश दिए गए है। सभी चौराहों, बाजार, मिश्रित आबादी में पुलिस बल तैनात किया गया है।