फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मुजफ्फरनगर: एडीएम और एएसपी ने किया कांवड़ मार्गों का निरीक्षण

विज्ञापन
मोरना के योगेंद्र नगर में पुलिया का निरीक्षण करते एडीएम प्रशासन नरेंद्र बहादुर सिंह
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

मोरना। अपर जिलाधिकारी प्रशासन नरेन्द्र बहादुर सिंह ने महाशिवरात्रि के मद्देनजर कांवड़ मार्गों का निरीक्षण किया। उन्होंने डूंडी घाट की पुलिया का निरीक्षण किया और मजबूत व्यवस्था बनाने के निर्देश दिए।
विज्ञापन

एडीएम ने योगेन्द्र नगर में सोलानी नदी के डूंडी घाट पर पुलिया का निरीक्षण कर उसकी तत्काल मरम्मत कराए जाने के निर्देश दिए। मार्ग में हो रहे गड्ढों को तत्काल भरने के निर्देश दिए गए। उन्होंने कहा कि जनपद से गुजरने वाले कांवडि़यों को मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने की व्यवस्था कराई जा रही है। एसपी देहात अतुल कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि पुलिस की कड़ी सुरक्षा व्यवस्था रहेगी। इस दौरान प्रधान राजेंद्र सिंह, ग्राम विकास अधिकारी कुलदीप कुमार मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें