शाहपुर में समाधान दिवस पर समस्या सुनते एडीजी ।
- फोटो : MUZAFFARNAGAR
शाहपुर/खतौली। एडीजी राजीव सभरवाल ने थाने पर आयोजित समाधान दिवस पर पहुंच जनसमस्याएं सुनीं और संबंधित अधिकारियों को उनका तत्काल निराकरण करने के निर्देश दिए।
एडीजी जोन शनिवार को थाने पर आयोजित समाधान दिवस पर पहुंचे। थानाध्यक्ष व उपस्थित राजस्व कर्मियों को निर्देश दिए कि वह समाधान दिवस में आई शिकायतों का निस्तारण करने के साथ गांवों में अन्य स्तर पर की गई शिकायतों को लेकर भी गंभीरता दिखाते हुए दोनों पक्षों को बुलाकर उनसे संवाद कायम कर मामला सुलझाने का प्रयास करें। ऐसा करने से जनता में पुलिस व प्रशासन के प्रति विश्वास बढ़ेगा। एसपी देहात अतुल श्रीवास्तव, सीओ बुढ़ाना विनय गौतम के अलावा थानाध्यक्ष राधेश्याम यादव व लेखपाल मौजूद रहे।
उधर, खतौली कोतवाली में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। जिसमें एसडीएम जीत सिंह राय, सीओ राकेश सिंह, तहसीलदार आरती यादव ने फरियादियों की शिकायतें सुनीं। मात्र तीन शिकायतें आईं, जिन्हें संबंधित विभाग के अधिकारियों को शीघ्र निस्तारित करने के लिए दिया गया।