तितावी थाने का का निरीक्षण करते एडीजी राजीव सब्बरवाल व डीआईजी उपेंद्र अग्रवाल।
- फोटो : MUZAFFARNAGAR
एडीजी ने किया तितावी थाने का निरीक्षण
मुजफ्फरनगर/तितावी। एडीजी राजीव सब्बरवाल व डीआईजी उपेंद्र अग्रवाल बुधवार को जिला मुख्यालय पहुंचे और पुलिस लाइन सभागार में अफसरों के साथ मीटिंग ली। इसके बाद अफसरों ने तितावी थाने का निरीक्षण किया।
एडीजी मेरठ जोन राजीव सब्बरवाल बुधवार को जिला मुख्यालय पहुंचे। यहां उन्होंने डीआईजी सहारनपुर रेंज उपेंद्र अग्रवाल के साथ पुलिस लाइन स्थित सभागार में अफसरों के साथ कानून व्यवस्था को लेकर बैठक की। इसके बाद दोनों अफसर तितावी थाने पहुंचे, जहां उन्होंने कोरोना हेल्प डेस्क का निरीक्षण कर वहां तैनात पुलिसकर्मी से इसके बारे में जानकारी ली। एडीजी सब्बरवाल ने कोरोना हेल्प डेस्क पर अपनी जांच भी कराई और पल्स ऑक्सीमीटर सही कराने के निर्देश दिए। हेल्प डेस्क को थाने आने वाले हर व्यक्ति को स्क्रीनिंग के बाद ही परिसर में प्रवेश दिए जाने के निर्देश दिए। इसके बाद उन्होंने थाना परिसर, हवालात, मैस, कंप्यूटर रूम, बैरक आदि की भी जांच की। एसओ कपिलदेव को अपराध रजिस्टर में हिस्ट्रीशीटर्स की भी जानकारी अंकित करने के निर्देश दिए। इस दौरान एसपी देहात नेपाल सिंह, सीओ फुगाना राममोहन शर्मा आदि भी मौजूद रहे।