फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

होटल, ढाबों पर संचालकों का वास्तविक नाम प्रदर्शित किया जाए : प्राची

विज्ञापन
विज्ञापन
मुजफ्फरनगर। सोमवार को विश्व हिंदू परिषद की नेता साध्वी प्राची ने शिव चौक पहुंचकर ने कहा कि कांवड़ यात्रा विश्व के सबसे बड़े धार्मिक आयोजनों में से एक हैं। इसमें करोड़ों शिवभक्त आस्था के साथ शामिल होते हैं। यात्रा मार्ग पर संचालित होटल, ढाबों और अन्य प्रतिष्ठानों का संचालन पूरी पारदर्शिता के साथ होना चाहिए।
विज्ञापन

उनका कहना था कि होटल, ढाबों पर संचालकों का वास्तविक नाम प्रदर्शित किया जाना चाहिए, ताकि श्रद्धालुओं के बीच किसी प्रकार का भ्रम पैदा न हो। उन्होंने आरोप लगाया कि कुछ स्थानों पर लोग अपनी वास्तविक पहचान छिपाकर दूसरे नामों से प्रतिष्ठान संचालित करते हैं। ऐसे मामलों की जांच कर आवश्यक कार्रवाई करने की मांग की।
उन्होंने दिल्ली के जंतर-मंतर पर चल रहे आंदोलन पर भी तीखी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने आरोप लगाया कि आंदोलन को बाहरी स्रोतों से समर्थन और फंडिंग मिल रही हैं। यदि किसी आंदोलन के पीछे देशविरोधी गतिविधियों या संदिग्ध तत्वों की भूमिका सामने आती है तो सरकार को कानून के अनुसार सख्त कदम उठाने चाहिए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें