फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: अभिनेता नवाजुद्दीन के भाई ने बुढ़ाना विधायक पर लगाया मानहानि का आरोप, SSP से की शिकायत

Thu, 24 Aug 2023 10:33 AM IST
मेरठ ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
थाने पहुंचा अभिनेता नवाजुद्दीन सिद्दीकि के परिवार का विवाद। - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

फिल्म अभिनेता नवाजुदीन सिद्दीकी के भाई अयाजुद्दीन सिद्दीकी ने बुढ़ाना रालोद विधायक राजपाल बालियान पर मानहानि करने का आरोप लगाया हैं। वह शिकायत लेकर एसएसपी कार्यालय पहुंचे। मगर, कार्यालय में एसएसपी के न होने पर वापस चले गए।

विज्ञापन


बुढ़ाना थाना क्षेत्र के काजीवाड़ा निवासी अयाजुद्दीन सिद्दीकी ने कुछ दिन पहले बुढ़ाना विधायक राजपाल बालियान को तलाश कर लाने वाले को 51 रुपये देने की घोषणा की थी।

Trending Videos
विज्ञापन

इस टिप्पणी के बाद रालोद विधायक राजपाल बालियान ने भी एक बयान जारी कर अयाजुद्दीन पर 14 अगस्त को उनके घर आकर एक लाख रुपये उधार मांगना बताया था। रुपये देने से मना करने पर अयाजुद्दीन द्वारा उक्त पोस्ट डालने की बात कही थी ।

बुधवार को अयाजुद्दीन ने एसएसपी कार्यालय पहुंच कर विधायक पर मानहानि का आरोप लगाया। कहा कि वे विधायक पर मानहानि का रिपोर्ट दर्ज कराने के लिए आए है। इस दौरान एसएसपी अपने कार्यालय में नही थे। इव पर अयाजुद्दीन वापस चले गए।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें