फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Muzaffarnagar News: मुजफ्फरनगर - प्रार्थना सभा में विद्यार्थियों से कराई जाएं गतिविधियां

Sat, 09 Sep 2023 01:17 AM IST
मेरठ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, मुजफ्फरनगर
विज्ञापन
विज्ञापन
- जिला विद्यालय निरीक्षक ने जिले के प्रधानाचार्यों को दिए निर्देश
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
मुजफ्फरनगर। जिला विद्यालय निरीक्षक डॉ. धर्मेंद्र शर्मा ने प्रधानाचार्यों को निर्देशित किया कि शैक्षिक सत्र 2023-24 की प्रार्थना सभा में प्रतिज्ञा, सुविचार, प्रमुख समचार, प्रश्नमंच, राष्ट्रगान का आयोजन किया जाए। राष्ट्र को गौरव प्रदान करने वाली नवीनतम घटनाओं से विद्यार्थियों को परिचित कराया जाए।

उन्होंने सभी राजकीय, अशासकीय और वित्त विहीन माध्यमिक विद्यालयों के प्रधानाचार्यों को पत्र जारी करते हुए बताया कि सुविचार, प्रमुख समाचार और प्रश्नमंच के प्रश्न एवं उत्तर को विद्यालय के सार्वजनिक स्थल के ब्लैक बोर्ड या नोटिस बोर्ड पर प्रतिदिन अलग-अलग विद्यार्थियों से लिखवाया जाए। नया सवेरा कार्यक्रम के तहत प्रत्येक सप्ताह दो शिक्षाधिकारी विद्यालय की प्रातः कालीन प्रार्थना सभा में विद्यार्थियों से जीवन मूल्यों, अनुशासन, कैरियर, नियमित दिनचर्या आदि प्रासंगिक विषयों पर संवाद करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

भारत और राज्य सरकार की तमाम योजनाओं से विद्यार्थियों को अवगत कराया जाए। कम से कम 15 मिनट की प्रार्थना सभा आयोजित करना सुनिश्चित किया जाए। प्रधानाचार्य विद्यालयों के शिक्षकों और शिक्षणेत्तर कर्मचारियों के विद्यालय अवधि में जाने-आने के लिए गमनागमन पंजिका तैयार की जाए। जिसमें विद्यालय अवधि में जाने पर प्रत्येक शिक्षक या कर्मचारी से उद्देश्य, कारण और जाने-आने के समय को अंकित कर हस्ताक्षर कराया जाए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें