फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अवैध रूप से शराब बेचने पर होगी कार्रवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
रतनपुरी। पुलिस ने थाना क्षेत्र के समस्त समस्त लाइसेंस प्राप्त शराब विक्रेताओं एव अनुज्ञापी के साथ बैठक कर पंचायत चुनाव एवं होली के त्योहार को सकुशल सम्पन्न कराने हेतु सहयोग की अपील की।
विज्ञापन

बैठक में इंस्पेक्टर विंध्याचल तिवारी ने कहा कि कुछ स्थानों पर शराब विक्रेता बिक्री एवं लाभांश बढ़ाने के लिए निश्चित दुकानों के अतिरिक्त अन्य स्थानों पर भी शराब की बिक्री करते हैं। इसके अलावा क्षेत्र में अपमिश्रित शराब बिक्री की भी शिकायतें मिलती रहती हैं। कोई भी लाइसेंस प्राप्त शराब विक्रेता इस प्रकार की किसी भी गतिविधि में संलिप्त पाया जाता है, तो उसके विरुद्ध कठोर कार्रवाई की जाएगी। इसके अलावा कोई भी विक्रेता किसी भी ग्राहक को निर्धारित मात्रा से अधिक शराब की बिक्री कर अवैध शराब परिवहन में सहयोग न करें। यदि कोई व्यक्ति निर्धारित मात्रा से अधिक शराब खरीदता है, तो उसकी सूचना तुरंत पुलिस को दें। होली पर शराब की दुकानें पूर्णतया बंद रहेंगी। ऐसे में कोई विक्रेता किसी अन्य स्थान पर शराब की अवैध बिक्री न करें। बैठक में क्षेत्र के गांव बड़सू, चंदसीना, मुजाहिदपुर, कितास, मंडावली बांगर सहित समस्त लाइसेंस प्राप्त शराब विक्रेता उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें